Breaking News

मुजफ्फरपुर में मीट-रोटी खिलाकर ब’दमाशों ने लू’टा पिकअप वैन:चालक को हाईवे किनारे फेंका, मोतिहारी से जा रहा था हाजीपुर

मुजफ्फरपुर मे मिट रोटी खिलाकर बदमाशों ने एक पीकअप गाड़ी लूटकर फरार हो गए। गाड़ी चालक को नशे की हालत मे हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। जहा नशा खुरानी गिरोह के बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर पिकअप लूट लिया। उसे बेहोसी की हालत में सड़क पर फेंक कर भाग निकले। स्थानीय लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो लोगो ने डायल 112 को सूचना दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था में ड्राइवर रामा शाह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। होस आने पर रविवार रात चालक ने आपबीती पुलिस को बताई। घटना के संबंध में पीड़ित चालक रामा शाह ने बताया कि मोतिहारी जिले के छपवा मे सब्जी लोड कराने का बदमाशो ने भाड़ा तय किया था। वहां से हाजीपुर जाना था। सब्जी लोडकर वापस आना था। इसी दौरान रामदयालु नगर गुमटी के समीप हाईवे पर खाना खाने रुके। वहा मिट रोटी खाना लाकर दिया।

खाना खाने के थोड़ी देर के बाद ही वह बेहोश होने लगा। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक कर भाग निकला। इधर पूर्वी चंपारण से पिकअप मालिक राकेश कुमार भी मुजफ्फरपुर पहुंचे और सदर थाने की पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। सदर थानेदार सतेंद्र मिश्र ने बताया की ड्राइवर के बयान के आधार पर मामला दर्ज की जाएगी। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.