Breaking News

बक्सर में फिर बढ़ी स्कूल की छुट्टियां:9 जनवरी से 11 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल,आगे और ठंड बढ़ने की आशंका

बक्सर जिले में एक बार फिर सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों की 3दिन की छुट्टी बढ़ा दी गई है।इसके पहले दो दिन 30 और 31 दिसम्बर 2022 को छुट्टी की गई,फिर ठंड को देखते पांच दिन 1 जनवरी से 5 जनवरी उसके बाद 6 जनवरी 8 जनवरी तक बढ़ाई गई थी।

लेकिन, शीतलहर के साथ साथ कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण इसका बच्चों के स्वास्थ्य और बुरा असर न हो।आगे और ठंड बढ़ने की आशंका को देखते हुए रविवार की शाम DM ने 3 दिन 9 जनवरी से 11जनवरी तक के लिए सभी पूर्व प्राथमिकी से 8 तक के विद्यालय बन्द रखने का आदेश दिया है।हालांकि इस दौरान सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं विद्यालय अवधि में उपस्थित रहकर निर्देशानुसार विद्यालय संबंधित अन्य कार्यों का निष्पादन करेंगे।

8 जनवरी तक ठंड को लेकर छुट्टी के बाद सोमवार को बच्चे विद्यालय जाने की तैयारी में थे।तभी रविवार की शाम जिला जन संपर्क पदाधिकरी द्वारा इसकी जनकारी देते हुए बताया गया कि DM अमन समीर के आदेशा अनुसार 9 जनवरी से 11जनवरी तक सभी विद्यालयो की छुट्टी बढ़ा दी गई।अगर 11जनवरी को ठंड अपने इसी रूप में रहा तो ये छुट्टियां आगे और भी बढाई जा सकती है।ऐसे में अपने बच्चों को गर्म कपड़े और शुद्ध गर्म भोजन देने का सलाह दीया जा रहा है।

लास्ट दिसम्बर से ही बक्सर जिले में शीतलहर के साथ ही ठंड बढ़ गया है। साथ ही कई दिनों से तो बक्सर में सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए है।हालांकि दो दिनों शनिवार और रविवार से दोपहर में सूर्य भगवान दर्शन देना प्रारम्भ कर दिए है।लेकिन जिले के तपमान दिन पर दिन उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।बक्सर जिले में अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 8 डिग्री देखा जा रहा है।आगे और ठंड बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.