मुजफ्फरपुर में दो दिवसीय युवा महोत्सव आज से शुरू हो गया है। दूसरे जिलों से प्रतिभागी जिले मे पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है की बिहार के कई जिलों से करीब 3 हजार प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से जिला स्कूल, बीबी काॅलेजिएट, डीएन हाई स्कूल में प्रतिभागियों के लिए आवासन की समुचित व्यवस्था की गई है। विद्यालयों में की प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, भोजन, शयन की व्यवस्था की गई है। सूबे के सभी 38 जिलों के 6 विधाओं में वहाँ के प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी भाग ले रहे है।
महिला प्रतिभागियों के लिए आवासन की विवरणी-
1. मुखर्जी सेमिनरी, हरिसभा चैक मुजफ्फरपुर-
अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, रोहतास, कैमुर, बांका, भागलपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, शिवहर, सारण।
2. महिला शिल्प कला भवन महाविद्यालय, चन्दवारा (बनारस बैंक चैक के पास मुजफ्फरपुर)-
अररिया, किशनगंज, खगरिया, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सुपौल, मधेपुरा, बेगुसराय, दरभंगा, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चम्पारण, प0 चम्पारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी सिवान, वैशाली।
पुरूष प्रतिभागियों के लिए आवासन की विवरणी-
1. बी0बी काॅलेजिएट स्कूल, मोतीझील मुजफ्फरपुर-
भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चम्पारण, प0 चम्पारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, शिवहर, सारण, सिवान, वैशाली
2. राजकीय जिला स्कूल, पानी टंकी चैक, मुजफ्फरपुर-
अररिया, किशनगंज, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सुपौल, मधेपुरा, बेगुसराय, दरभंगा।
3. द्वारिका नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय गोला रोड, मुजफ्फरपुर-
अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, रोहतास, कैमुर, बांका, भागलपुर।
प्रत्येक आवासन स्थल पर प्रभारी पदाधिकारी और सहायक पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये है। जो उस केन्द्र में जिलों के समन्वयक से समन्वय बनायेगें। सभी प्रतिभागियों को पहचान पत्र दिया जायेगा जो हमेशा अपने पास धारण करेंगें। उन्हें विशेष रूप से निदेश दिया गया है कि कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति के आधारभूत मूल्यों यथा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, मैत्री, शांति, सर्मपर्ण, सेवा राट्रभक्ति, सद्भाव आदि को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर से जोड़कर प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम को लेकर विधावार आयोजन स्थल बनाये गये है
मुजफ्फरपुर क्लब में हो रहा है आयोजन
मुजफ्फरपुर क्लब में उद्घाटन/समापन समारोह तथा लोक नृत्य /लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। अम्रपाली ऑडोटोरियम, जुब्बा सहनी में शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन एवं शास्त्रीय वादन का प्रतियोगिता होगा। आरडीएस काॅलेज में लाइट गायन/वादन प्रतियोगिता होगी। जिला परिषद सभागार में वक्तृता कला (एक्सटेम्पोर) प्रतियोगिता होगी। नगर भवन में चाक्षुस कला प्रतियोगिता होगी। एम0आई0टी एवं चैम्बर ऑफ काॅमर्स हाॅल में एकांकी नाटक प्रतियोगिता होगी।



Leave a Reply