Breaking News

मुजफ्फरपुर में ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद:हरियाणा से दरभंगा जा रही थी खेप

मुजफ्फरपुर मे मद्यनिषेध की टीम व गायघाट थाने की पुलिस ने इलाके मे छापेमारी कर एक ट्रक शराब बरामद किया है।शराब थाना क्षेत्र बेरुआ ढलान के के समीप से पकड़ी गई है। वही, एक कार को भी शराब के साथ मेठी टोल प्लाज़ा के पास से पकड़ा गया है। मौके से ट्रक के ड्राइवर समेत व कार सवार दो लोगो को भी गिरफ्तार किया गया। सभी से थाने पर पूछताछ की जा रही है।

आशंका जताया जा रहा है की करीब 25 लाख से अधिक का शराब के कार्टन को छुपाकर ले जाया जा रहा था। इसे जब्त कर थाना लाया गया। जहा शराब की गिनती की जा रही है। इस मामले में गायघाट थाने में केस दर्ज करने की कवायद की जा रही है। मामले मे गायघाट पुलिस ने बताया की जब्त शराब की गिनती की जा रही है। अलग – अलग जगहो से तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक पर यूपी का नंबर लगा है। उसके नंबर के आधार पर उसका सत्यापन डीटीओ से किया जा रहा है।

बताया गया कि सूचना मिली थी की दूसरे प्रदेश से शराब की खेप मुजफ्फरपुर होकर जाने वाली है। जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर कार्यवाई की गई। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने बताया की वह हरियाणा से शराब की खेप ला रहा था। इसे दरभंगा पहुंचाना था। वही, कार पश्चिम बंगाल नंबर की है। वह मोतिहारी की ओर शराब की खेप ले जा रहा था। पुलिस आगे की कारवाई मे जुट गई है। वही, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.