Breaking News

छपरा में सीएम के आगमन को लेकर सजा भैरोपुर गांव:दरियापुर से लेकर जिला मुख्यालय तक तैयारी में जुटे अधिकारी

छपरा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक महकमे से लेकर राजनीति के मक़हकने तक तैयारी जोरों पर है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर निर्माण और साजोसज्जा किया जा रहा है।समाधान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार 9 जनवरी को छपरा आ रहे है। मुख्यमंत्री सोनपुर अनुमंडल के दरियापुर प्रखंड अंतर्गत सज्जनपुर मटिहान पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित भैरोपुर गांव आने वाले है, इसको लेकर तैयारियां जोरो पर है।h

बिहार सरकार के तमाम योजनाओं को धरातल पर मुख्य काफी में देखाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी दिन रात एक करके जुटे हुये है। सरकारी योजना नल जल योजना के मेंटेनेंस, बिजली के खंभे पर wire बोर्ड बदलने से लेकर सड़को की मरम्मती का कार्य जोरो पर है। गांव में जगह जगह स्लोगन लिखवाए जा रहे है।

वहीं पदाधिकारियों का दौरा तेज है।दरियापुर से लेकर छपरा जाने वाली मार्गो को भी सजाया जा रहा है। वही स्थानीय लोगो में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगो में उत्साह है दरियापुर के भैरोपुर गवको दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

दूसरे तरफ जिला मुख्यालय में भी सजावट और रंग रोगन के कार्य तेजी से किये जा रहे है। दरियापुर से छपरा शहरको जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का काया कल्प हो गया है। दरियापुर से गड़खा और छपरा तक सड़को को चकाचक किया जा रहा है। जल्दबाजी में सड़को की मरम्मती पुलो पर रंग रोगन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

भैरोपुर के ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद आज तक इस तरह की सुविधा गांव में नहीं देखने को मिली थी। मुख्यमंत्री के आगमन के सूचना के साथ ही गांव की भाग्य और तस्वीर बदलने लगी। मौके पर अलग-अलग कैंप लगाकर, इंदिरा आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन,नल जल योजना आदि से जुड़ी सभी समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। सभी सरकारी भवनों का रंग रोगन आदि पूर्ण कर लिया गया। इस आगमन को लेकर नेता और जनप्रतिनिधि भी लगातार दौरा जा रही है सभी लोग तैयारी में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.