वैशाली में पति को 20 हजार की जैकेट पसंद आ गई। उसे ये जैकेट दहेज में चाहिए थी। नहीं मिलने पर उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। ये आरोप ने लड़की के पिता ने लड़के पर लगाया है। लड़का सीआरपीएफ में जवान है। मामला देसरी थाना इलाके की है।
मृतक रितिका कुमारी छपरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगाईडीह गांव की रहने वाली थी। 8 महीने पहले ही रितिका की शादी काली चरण सिंह उर्फ बुलबुल सिंह के साथ हुई थी। हिंदू रीति रिवाज से 2 मई 2022 को शादी हुई थी। आरोपी का घर वैशाली जिले के पानापुर रघुनाथ गांव में है।
मायके के परिजनों के अनुसार शादी के समय से ही चार पहिया वाहन और अन्य सामान के लिए रितिका को प्रताड़ित किया जा रहा था। यहां तक की पुत्री कोई बात घर तक नहीं पहुंचा पाए। इसके लिए मोबाइल का सिम नंबर तक चेंज कर दिया गया था। 7 महीने बाद यानी 2 जनवरी 2023 को अचानक 7:30 बजे सुबह में ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि आपकी बेटी का तबीयत खराब हो गई है, जल्दी आइए।
पिता ने बताया कि घर के सामने स्कूल है। वही 4-5 लड़के के साथ दामाद ने शराब पी और उसके बाद जा कर ननद और सास के साथ मिलकर हत्या किए। जब शादी किए थे तो कश्मीर था। हैंडपंप पर गिर गई। और ठंडा मारने से उसकी मौत हो गई। हम लोग डेड बॉडी देखे तो गला पर रस्सी का निशान था। उसके रिश्तेदार हमे धमकी दे लेगे।
10 लाख की डिमांड करता था
मृतक रितिका के पिता नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सच्चाई यह थी कि मेरी बेटी की दामाद समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि शादी के बाद 10 लाख और चार पहिया वाहन का डिमांड करता था। लड़की के साथ मारपीट करता था। मायके के लोगों को फोन पर अलग-अलग तरीके से धमकी देता था। पुलिस ने लड़के को 2 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया है।
ठंड बढ़ते ही जैकेट की डिमांड करने लगा था
नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि लड़का अपनी नौकरी की भी धौंस जमाता था। दामाद कहता था कि जिस बटालियन कैंप में हम रहते हैं। उसमें बहुत लोग ऐसे हैं, जो पत्नी की हत्या करने के बाद भी नौकरी कर रहे हैं।
इधर, कुछ दिनों से दामाद ने अपना डिमांड बदल दिया था। 20 हजार की जैकेट का डिमांड कर रहा था। वह बोल रहा था कि ठंडा बढ़ गया है। आप लोग जल्द जैकेट दीजिए। नहीं देने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दिया।
महनार एसडीपीओ सुरेंद्र पंजियार ने बताया कि 2 जनवरी सुबह 10:00 बजे पुलिस को सूचना मिली पानापुर रघुनाथपुर गांव में एक महिला की डेड बॉडी कार में मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कुछ बोल पाएगी। वहीं, पुलिस ने मृतक रितिका की पति कालीचरण बुलबुल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



Leave a Reply