Breaking News

बक्सर में शराब तस्करी मामले फरार मुखिया पति गिरफ्तार:एक पिकअप भरकर पकड़ी गई थी शराब

बक्सर जिले के नदाव गांव से मुखिया पति पिंकी चौहान को तस्करी के मामले में आखिर गिरफ्तार कर ही लिया गया।डेढ़ साल से पुलिस गिरफ्तारी के लिए प्रयास में थी।लेकिन हमेशा पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता था।लेकिन इस बार पुलिस ने सटीक सूचना पर घर से ही गिरफ्तार कर लिया है।डेढ़ साल पहले पिकअप से 4151 पीस शराब पकड़ी गई थी।उस वक्त यह भाग गया।पुलिस का कहना है भागने के दौरान उसे पहचान लिया गया था। जिसके गिरफ्तारी कें लिए कई बार छापेमारी की गई।लेकिन पकड़े जाने के भय से अपने घर पर सोना ही छोड़ दिया था।

मुफस्सिल थाना स्थित इटाढ़ी चौकी प्रभारी रमण रावत द्वारा बताया गया कि 23 जून 2021 में महदह गांव से थोड़ी दूरी पर एक शराब से भरी पिकअप को जप्त किया गया है। गांव में पिकअप से भारी मात्रा में शराब उतारने की तैयारी चल रही है।लेकिन गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब से भरी पिक्प को जप्त कर लिया गया। हालांकि तस्कर पिंकी चौहान पिता राजकुमार चौहान पुलिस को चकमा दे फरार होने में सफल हों रहा। उस समय थानाध्यक्ष मनोज कुमार थे।

पिक्प से 4150 पीस 180 एमएल की विदेशी शराब बरामद की गयी है। बता दे कि पिंकी चौहान की पत्नी आरती देवी इस समय नदाव पँचायत की मुखिया है।ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया अपने तस्कर पति को संरक्षण दे रही थी।अगर वह पुलिस को सूचना देती तो तस्कर पति कब का गिरफ्तार हो चुका होता।

मुफस्सिल थाना के इटाढ़ी गुमटी चौकी प्रभारी रमण रावत ने बताया कि अचानक सूचना मिली की तस्कर पिंकी चौहान अभी घर पर ही है।जिसके पुष्टि के लिए छापेमारी की गईं तो सूचना सही निकला।जिसे गिरफ्तार जेल भेजने की तैयरी चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.