Breaking News

शादी से मना किया…प्रेमी ने अ’श्लील फोटो-वीडियो वायरल किए:जमुई में बीए पार्ट-3 की परीक्षा के बाद सेंटर से किया गिरफ्तार; 3 साल से था अफेयर

जमुई में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। दोनों के बीच 3 साल से अफेयर चल रहा था। लड़की ने शादी इनकार किया तो गुस्साए आशिक ने गर्लफ्रेंड के फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी, उसे बदनाम करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी निवास कुमार को परीक्षा सेंटर के बाहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी का कहना है कि उसने कोई फोटो-वीडियो वायरल नहीं किए हैं। उसे फंसाया जा रहा है।

आरोपी युवक खैरा थाना क्षेत्र के मांगो बंदर का रहने वाला है। घटना को लेकर प्रेमिका की मां ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें खैरा थाना क्षेत्र के मांगो बदर के रहने वाले निवास कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

उसी मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को बीए पार्ट 3 की परीक्षा देने के दौरान शनिवार की शाम झाझा डीएसएम कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी निवास कुमार को कोर्ट ले जाती पुलिस।

आरोपी निवास कुमार को कोर्ट ले जाती पुलिस।

ऐसे हुई मुलाकात…प्यार…फिर शादी तक पहुंची बात

आरोपी निवास कुमार ने बताया कि जमुई में रहकर वह शहर के एक निजी कोचिंग में पढ़ाई करता था। इस दौरान बरहट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती भी उसी कोचिंग में पढ़ने आती थी। पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच धीरे-धीरे बातें शुरू हुई, फिर एक- दूसरे के बीच प्यार हो गया।

दोनों का रिश्ता 2019 से चल रहा था। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा हुआ कि एक दिन दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गए और इसकी जानकारी अपने- अपने परिजन को दे दी। परिजन भी दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए थे।

आरोपी युवक ने बताया कि कुछ समय बाद दोनों परिवार वालों के बीच कुछ ऐसी बातें हुई जिसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद प्रेमिका के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। लेकिन कुछ कारण वश लड़के ने शादी से इनकार कर दिया।

इसके बाद प्रेमिका की मां ने अपनी बेटी की अश्लील तस्वीर वायरल करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद टाउन थाने की पुलिस के द्वारा प्रेमी युवक निवास कुमार को बीए पार्ट-3 का परीक्षा देने के दौरान डीएसएम कालेज झाझा से गिरफ्तार कर लिया गया।

टाउन थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि प्रेमिका की मां के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.