Breaking News

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौ’त:कमरे मे फंदे से लटकी मिली ला’श, एक साल पहले हुई थी शादी

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशुनपुर मधुबन गांव मे एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे के भीतर पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

वहीं लोगों ने मामले की सूचना कुढ़नी थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची कुढ़नी पुलिस ने कमरे में छानबीन की। शव को फंदे से उतारा। कमरे की तलाशी ली। मृत महिला की पहचान अजीत कुमार की पत्नी 21 वर्षीय पत्नी खुशबु कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

1 साल पहले हुई थी शादी

मामले मे मृतका के पड़ोसी ने बताया की खुशबु की शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पति दूसरे राज्य मे रहते है। पत्नी गांव मे ही रहती थी। बताया गया की उसका मंगलसूत्र खो गया था। इसको लेकर भी वह थोड़ी परेशान थी। पति से कॉल पर बात हुई थी। थोड़ी बहस भी हुई थी। इसे बाद पड़ोस के लोग सत्संग मे चले गए।

सुबह मे दरवाजा खटखटाया तो कुछ जवाब नही मिला। इसके बाद दरवाजा के भीतर झांकने पर वह लटकी दिखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस का कहना है की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.