Breaking News

सीवान में 224 कार्टून विदेशी शराब बरामद:दो ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे थे खेप

सीवान। पुलिस ने शनिवार की शाम चेक पोस्ट पर यूपी से बिहार में आ रहे दो ट्रक पर लदे 224 कार्टून विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गई है। पकड़े गए शराब तस्करों की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवघा गांव निवासी स्व. रामचंद्र शाह का 36 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न साह, बेगूसराय जिले की खोदावनपुर थाना क्षेत्र के मशुराज गांव निवासी मंगल शाह का 26 वर्षीय पुत्र नरेश कुमार, पंजाब के पटियाला जिला के गंडेखेरी थाना क्षेत्र के रहने वाले दर्शन सिंह के 40 वर्षीय पुत्र लखबीर सिंह, साहिब सिंह का 60 वर्षीय पुत्र उरन सिंह के रूप में हुई है।

घटना सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के यूपी-बिहार धरनी छापर चेक पोस्ट का है। जिसके बाद मैरवा थाने की पुलिस ने चेकपोस्ट को पूरी तरह से नाकाबंदी कर दिया। इसके बाद यूपी की तरफ से आने वाली सभी गाड़ियों की गहन तलाशी शुरू कर दी।

इसी दौरान अपनी ओर आते हुए दो डीसीएम ट्रक को रोक कर जब तलाशी ली गई तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। बता दें कि एक डीसीएम ट्रक में बाहर से आलू के बोरी के बीच में छिपाकर रखे ट्रिपल 999 ब्रांड की विदेशी शराब तथा दूसरी डीसीएम ट्रक में साइकिल का सामान के भीतर छुपा कर रखें विदेशी शराब बरामद किए गए। बताते चलें कि पुलिस ने एक ट्रक से जो आलू में छिपाकर रखा गया था 125 कार्टून शराब बरामद किया गया है। जबकि दूसरे ट्रक जो साइकिल के आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था 99 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

पुलिस की भारी सफलता हाथ लगने के बाद मैरवा थाने के थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना के अनुसार इसकी जानकारी मिली थी। पकड़े गए शराब की कीमत एक अनुमान के अनुसार 60 लाख से अधिक बताए जा रहे है। वहीं पकड़े गए शराब कारोबारी पंजाब तथा बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय जिले के रहने वाले है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.