Breaking News

सड़क-नाला बना रही एजेंसी काे अब नहीं मिलेगा एक्सटेंशन:खाेखर इंफ्रास्ट्रक्चर व अधिकारियाें के साथ एमडी ने की समीक्षा बैठक

स्मार्ट सिटी से सड़क-नाला बना रही एजेंसी काे अब काेई एक्सटेंशन नहीं मिलेगा। सड़क-नाला के निर्माण में तेजी नहीं लाने पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार की शाम स्मार्ट सिटी के एमडी सह नगर आयुक्त नवीन कुमार ने खाेखर इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी, स्मार्ट सिटी की कंसल्टेंसी एजेंसी व स्मार्ट सिटी के अधिकारियाें के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें एमडी ने साफ ताैर पर नाला निर्माण एजेंसी काे काम में तेजी लाने की हिदायत दी।

कहा कि जितनी दूरी में नाला का निर्माण करना है, उतनी ही सड़क तोड़ें। इसका काम पूरा करने के बाद आगे सड़क तोड़ेें। सिकंदरपुर मन व सिकंदरपुर स्टेडियम का साैन्दर्यीकरण कर रही एजेंसी की लापरवाही पर भी कार्रवाई हाेगी। शनिवार काे प्रधान सचिव सह स्मार्ट सिटी के चेयरमैन आनंद किशाेर बड़े प्राेजेक्ट की समीक्षा करेंगे।

खाेखर इंफ्रास्ट्रक्चर के जिम्मे ही स्मार्ट सिटी का 50 प्रतिशत से ज्यादा है सड़क-नाला का निर्माण

प्रोजेक्ट : जो अब तक हैं अधूरे

बैरिया चौक से ब्रह्मपुरा होते धर्मशाला चौक तक स्पाइनल रोड 42.5 करोड़ से इस सड़क के निर्माण का जिम्मा 28 जनवरी 2021 को खोखर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को दिया गया। 12 माह में ही काम पूरा करना था।

धर्मशाला चौक से टाउन थाना, टावर होते अखाड़ाघाट पुल तक पेरीफेरल रोड 21 करोड़ से इसके निर्माण का कार्यादेश 28 जनवरी 2021 को खोखर इंफ्रस्ट्रक्चर को दिया गया था। इसे भी 12 माह में ही पूरा करना था।

इधर, निर्माण एजेंसी का तर्क, कहा- काम में तेजी आई है

खाेखर इंफ्रास्ट्रक्चर के संवेदक काे एमडी ने काम की रफ्तार काे लेकर चेतावनी दी। जिस के बाद एजेंसी की ओर से बताया गया कि काम में तेजी आई है। कई गैंग काे नाला बनाने में लगा दिया गया है। लक्ष्मी चाैक छाेड़ कर बाकी जगह काम चल रहा है। सिकंदरपुर में भी नाला निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है।

सिकंदरपुर मन : एनओसी मिलने के बाद भी काम नहीं शुरू हुआ

177 कराेड़ की लागत से सिकंदरपुर मन का साैन्दर्यीकरण हाेना है। पहले एनओसी की वजह से काम अटका कर रखा गया। प्रशासनिक अधिकारियाें की पहल पर करीब दाे माह पहले एनओसी मिल गया। लेकिन अब तक साइकिल ट्रैक व पाथ-वे बनाने के लिए मिट्टी भराई का काम शुरू नहीं किया गया है। चेयरमैन पहले ही स्मार्ट सिटी के सभी प्राेजेक्ट का काम जून तक पूरा करने का निर्देश दे चुके हैं। एमडी ने समीक्षा के दाैरान सिकंदरपुर मन के साैन्दर्यीकरण में लापरवाही काे लेकर कड़ी नाराजगी जताई। सिकंदरपुर स्टेडियम की निर्माण एजेंसी काे लापरवाही काे लेकर लेटर जारी किया गया है। बैठक में स्मार्ट सिटी के सीजीएम समेत बाकी अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.