Breaking News

मुजफ्फरपुर में पिस्टल लेकर बेटे से मिलने पहुंचा पिता:पर्यवेक्षण गृह में रह रहा किशोर, झोला में पिस्टल व जिंदा कारतूस लेकर मिलने पहुंचा पिता

मुजफ्फरपुर के पर्यवेक्षण गृह मे बंद एक किशोर से मिलने एक पिता पिस्टल व कारतूस के साथ पहुंच गया। इस दौरान वह अंदर घुसने लगा। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान उसके पास से हथियार व जिंदा कारतूस मिला। हथियार मिलते ही मौके पर अफरातफरी की स्तिथि बन गई। उसे पकड़ लिया गया। फिर, इसकी सूचना पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक को दी गई।

वही, सिकंदरपुर ओपी को भी मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची सिकंदरपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। हथियार की जांच की गई। जांच मे हथियार नकली निकला। लेकिन, कारतूस असली था। बताया जा रहा है की पिस्टल के तरह दिखने वाला एक लाइटर था। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उसे अवैध रूप से कारतूस व असली पिस्टल दिखने जैसा हथियार रखने के मामले मे गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र इलाके के सुनील सिंह के रूप मे हुई है।

मामले मे उसके खिलाफ पर्यवेक्षण गृह अधीक्षक ने नगर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस उससे पूछताछ कर न्यायिक हिरासत मे भेजने की कवायद मे जुट गई है। बताते चले की किशोर पर्यवेक्षण गृह मे बाइक चोरी के आरोप आया था। उसके खिलाफ सिवाईपट्टी थाने मे मामला दर्ज है। बीते 4 जनवरी को उसे पर्यवेक्षण गृह मे लाया गया था। जिसके बाद उसका पिता उससे मिलने पहुंचा था। आशंका जताया की नकली पिस्ताल डराने के लिए लाया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.