Breaking News

शेखपुरा में दुकान का ताला तोड़कर 1 लाख की चोरी:रात में चोरों ने घटना को दिया अंजाम

शेखपुरा में चोर गिरोह के बदमाशों ने शेखपुरा शहर के पटेल चौक पर कड़ाके की इस ठंड के दौरान रात्रि मे एक दुकान में चोरी की एक घटना को अंजाम दिया। बीती देर रात चोरों ने पटेल चौक स्थित भोजडीह रोड में संचालित एक ग्रिल-शटर दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे कई कीमती समानों को चोरों ने चुरा लिया। नगर थाना से मात्र चार से पांच सौ मीटर दूर पटेल चौक पर यह चोरी की घटना घटी है। इस घटना के बाद दुकानदार और व्यवसाई गण काफी दहशत में नजर आने लगे है।चोरों ने दुकान में ताला तोड़कर बेल्डिंग-कटर मशीन सहित एक लाख लाख रुपए मूल्य से अधिक के सामानों की चोरी कर ली।n

एसपी से गश्ती बढ़ाने की मांग

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पटेल चौक पर हाई रिज्यूलेशन सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, लेकिन इस सीसीटीवी कैमरे से कोई फायदा नहीं है। इस संबंध में अरियरी प्रखंड के रंका गांव निवासी पीड़ित अनिल कुमार ने बताया की दल्लु चौक के भोजडीह रोड मेरी ग्रिल-शटर बनाने की दुकान है, जिसमें बीती रात को चोरों ने बेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, ग्रेंडर मशीन, कटर मशीन, छेनी-हथोंड़ी समेत लगभग एक लाख रुपए मूल्य के समानों की चोरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया की मेरे दुकान में पहले भी चोरी की घटना घट चुकी है। उधर चोरी की इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। स्थानीय नागरिकों ने ठंड को देखते हुए शहर में रात्रि पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग एसपी से की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.