Breaking News

BPSC 67वीं मेंस परीक्षा का आखिरी दिन:ऑप्शनल पेपर को लेकर अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

BPSC 67वीं मेंस परीक्षा का आज आखिरी दिन रहा। जहां अलग-अलग केंद्रों पर एग्जाम लिया गया। इस दौरान अभ्यार्थी तय समय से पहले ही एक्जाम सेंटर पर पहुंच गए। यह परीक्षा 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की गई थी। आज की परीक्षा एकल पाली में आयोजित की गई। जिसके लिए प्रवेश 10 बजे सुबह से प्रारंभ हुआ और 11 बजे तक ही एंट्री मिली।

अगले साल से ऑप्शनल पेपर में होने वाले बदलाव से अभ्यार्थी सहमत

अगले साल से ऑप्शनल पेपर में होने वाले बदलाव को लेकर अभ्यार्थी सहमत दिखे। अभ्यर्थियों का कहना था कि परिवर्तन सभी के लिए अच्छा ही होता है। वैसे भी जो इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आने वाले अभ्यर्थी थें वह ऑप्शनल पेपर में ज्यादा अंक लाकर मेरिट लिस्ट में शामिल हो जाते थें। अगले साल से मेंस पेपर में आने वाले बदलाव से बीपीएससी की परीक्षा में सामान्यकरण स्थापित होगा।

बीपीएससी ने परीक्षा में कैलकुलेटर के इस्तेमाल की दी मंजूरी

बीपीएससी ने ऑप्शनल पेपर की परीक्षा में उम्मीदवारों को कैलकुलेटर के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। आयोग ने कहा कि वैज्ञानिक कैलकुलेटर का इस्तेमाल केवल गणित, सांख्यिकी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पेपर के लिए किया जा सकता है। वहीं अन्य विषयों के लिए, नियमित कैलकुलेटर का उपयोग किया जा सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल के अंदर कैलकुलेटर मांगने या बदलने की अनुमति नहीं है।

दिसंबर में आयोजित हुई थी पहली और दूसरी परीक्षाएं

BPSC 67वीं मेंस की पहली और दूसरी परीक्षा 30 और 31 दिसंबर को आयोजित की गई थी। 30 दिसंबर को आयोजित की गई परीक्षा दो पालियों में हुई। पहले पाली में परीक्षा 9:30 बजे से 12:30 तक आयोजित की गई, वहीं दूसरे पाली में परीक्षा का आयोजन 2 बजे से 5 बजे तक किया गया। 31 दिसंबर को सामान्य हिन्दी की परीक्षा थी जो एकल पाली में 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.