Breaking News

SSB जवानों से भरी बस और ट्रक की टक्कर:बेतिया के नरकटियागंज-लौरिया मेन रोड पर हाद’सा

बेतिया में एसएसबी के जवानों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में एसएसबी के 6 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रक चालक भी घायल हो गया। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में स्थानीय लोगों की मदद से भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज लौरिया मुख्य मार्ग स्थित जयमंगला पुर गांव के पास का है। यह घटना घने कोहरे के कारण हुई। इधर, घटनास्थल पर शिकारपुर थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.