Breaking News

बोधगया में कोहरे व ऑटो ने ली सफाईकर्मी की जान:ऑटो ने महिला को मारा धक्का

गया जिले के बोधगया प्रखंड के मस्त पूरा गांव की रहने वाली नगर निगम सफाई कर्मी की कोहरे और ऑटो ने मिलकर जान ले ली सफाई कर्मी आशा देवी अपने घर से बोधगया के लिए निकली थी इस सड़क हादसे से आक्रोशित मस्तपूरा गांव के लोगों ने दोमुहाने पर सड़क जाम कर दिया। काफी समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है।

सफाई कर्मी आशा देवी सुबह के 7 बजे घर से बोधगया के लिए निकली थी। वह दोमुहान पर ऑटो के लिए खड़ी थी। इस दौरान जबरदस्त कोहरा छाया था। आशा देवी बोधगया की ओर जा रहे एक ऑटो को हाथ देकर रुकवाना चाहा लेकिन ऑटो चालक ऑटो रोकने के बजाए उसे धक्का मार दिया। इससे आशा सड़क पर गिर गई। और ऑटो उसके शरीर पर चढ़ कर क्रॉस कर गया। लेकिन जैसे ही ऑटो चालक को सड़क हादसे का एहसास हुआ वह ऑटो छोड़कर भाग गया।

यही नहीं काफी देर तक आशा की बॉडी सड़क पर ही पड़ी रही। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों को नज़र पड़ी तो वे आशा देवी को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस बात की खबर जब आशा देवी के गांव मस्तपुरा पहुंची तो गांव के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने दोमुहान पर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची। लोगों को समझाया। सरकारी मुआवजा व ऑटो चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण सड़क जाम हटाने को राजी हो गये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.