Breaking News

मधेपुरा में आग लगने से जिंदा जली 40 बकरियां:बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, बकरी फॉर्म जलकर राख

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के बिहारीगंज प्रखण्ड अंतर्गत रजनी गोठ में शुक्रवार की देर रात के करीब दो बजे आग लग जाने से एक बकरी फॉर्म समेत आवासीय घर जलकर रख हो गया। बताया गया कि गृह स्वामी योगेश कुमार अपने बकरी फॉर्म सह आवासीय घर में अपने परिवार के साथ सो रहे थे। रात के करीब दो बजे अचानक से आग की लपटे उठने से उसकी नींद खुल गई। बाहर निकल कर देखा तो उसके आवास से सटे बकरी फॉर्म में आग लग चुकी थी। शोर मचाने के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और ग्रामिणों के सहयोग से तत्काल आग पर काबू पाया गया। जब तक दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंचती तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया । तत्काल ही इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गई है।n

लाखों का सामान जलकर राख

पीड़ित योगेश कुमार ने बताया कि दमकल व ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक उसका बकरी फॉर्म समेत उसमे बंधी चालीस बकरियां जल गई। साथ ही उसके घर में रखा एक लाख रुपए नगद जो कि वह कल ही बैंक से ऋण लिया था वह भी जल गया। उन्होंने बताया कि उसके घर में रखे घरेलू सामान फ्रनीचर, आनाज,कपड़े, बर्तन गैस सिलेंडर समेत लाखो का सामान जलकर राख हो गया।अगलगी की घटना को लेकर पीड़ित योगेश कुमार ने अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.