Breaking News

जमुई में कोल्ड वेब का अलर्ट:ठिठुरन बढ़ी, 9 से 13 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जमुई जिले में 2 दिनों तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि आने वाले पूरे सप्ताह में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। इससे लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल सकेगी। परंतु 7 और 8 जनवरी को कोल्ड डे के कारण लोगों को ठंड में कंपकंपाना पड़ेगा

मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा जारी किए गए मौसम बुलेटिन के अनुसार, जमुई में 7 और 8 जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा और इन दो दिनों तक कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 9 से लेकर 13 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा, तेज हवाओं से भी लोगों को परेशानी होगी

शनिवार घने कोहरे और सर्दी ने ठंड बढ़ा दी है। सर्दी अधिक होने के कारण लोग ठिठुरते रहे। अलाव का सहारा लिया। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम रही। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने के आसार बताए जाते हैं। सुबह पाला और घना कोहरे के साथ ठंडी हवा में लोग कांप उठे। घना कोहरा होने के कारण दिन में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।

इधर, आपदा प्रबंधन शाखा जमुई के द्वारा प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में जलावन की व्यवस्था की गई है। अलाव की व्यवस्था मुख्य चौक चौराहे पर किया गया है और जिला स्वास्थ्य समिति अलर्ट पर रखा गया है। इससे स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से भी निबटा जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.