वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र अंतर्गत काटी उपखंड के रामपुर में शुक्रवार को मुख्य सड़क के किनारे एक अजगर सांप के निकलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया । अज़गर देखने रामपुर से मदनपुर आने जाने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर VTR में मदनपुर वन क्षेत्र के वनक्षी संतु कुमार के निर्देश पर ट्रेन्ड कर्मी परशुराम यादव ने जाकर अजगर सांप का सफल रेस्क्यू करते हुए उसे सुरक्षित वीटीआर के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया ।
सांप काफी भारी-भरकम था जिसका रेस्क्यू करना मुश्किल हो रहा था। हालांकि घंटों मशक्कत के बाद शाम को रेस्क्यू कर लिया गया। बता दें कि यूपी औऱ नेपाल सीमा पर स्थित बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल से आये दिन जंगली जीव जंतुओं रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं जिससे जान माल का नुकसान होता है।
इधर इलाके में बढ़ती ठंड के कारण जानवर इस खुले जंगल से भटककर आस पास के इलाकों में अक़्सर पहुँच जा रहे हैं । इनमें अज़गर सांप ग्रामीण व शहरी इलाकों में पहुँच जा रहे हैं औऱ मुर्गियों के अलावा बकरियों के मेमनों को अपना निवाला बना रहे हैं तो कहीं जानवरों की चहलकदमी के कारण फसलें नुकसान हो रहीं हैं । लिहाज़ा ग्रामीणों औऱ किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है यहीं वज़ह है लोग इस पर रोक थाम लगाने की मांग कर रहे हैं ।




Leave a Reply