Breaking News

गरीब रथ समेत 9 ट्रेनें 7-11 जनवरी तक रहेंगी प्रभावित:सिमरिया स्टेशन पर होना है NI कार्य; उधना-जयनगर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर होकर गुजरेगी

सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर 7 से 11 जनवरी तक प्रीएनआई/एनआई कार्य किया जाना है। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है। इसमें आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें शामिल हैं।

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें

1.उधना से 08.01.2023 को खुलने वाली 22564 उधना-जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

2.गांधीधाम से 07.01.2023 को खुलने वाली 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलाई जायेगी।

3.डिब्रूगढ़ से 09.01.2023 को खुलने वाली 13281 डिब्रूगढ़-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-सब्दलपुर-मुंगेर-किउल-मोकामा के रास्ते चलाई जायेगी।

4.बलिया से 09.01.2023 से 11.01.2023 तक खुलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग परमानन्दपुर-पाटलिपुत्र-पटना-मोकामा के रास्ते चलाई जायेगी।

नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें

1.पटना से 09.01.2023 को खुलने वाली 15714 पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस पटना और राजेन्द्रपुल के बीच 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

2.जयनगर से 09.01.2023 को खुलने वाली 12435 जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस समस्तीपुर और बरौनी के बीच 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

3.मैसूर से 06.01.2023 को खुलने वाली 12578 मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस रास्ते में 160 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

4.ओखा से 06.01.2023 को खुलने वाली 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस रास्ते में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें

1.पटना से 07, 08, 10 एवं 11.01.2023 को खुलने वाली 12568 पटना-सहरसा एक्सप्रेस 50 मिनट तथा 09.01.2023 को 160 मिनट पुनर्निधारित समय से चलाई जायेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.