Breaking News

36 एकड़ खेत में लगी अफीम की फसल नष्ट:गया में सुरक्षा बलों ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र इमामगंज प्रखंड अंतर्गत सलैया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर जंगलों में अफीम को लेकर बीच-बीच में सौदागरों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। उसके बावजूद भी धंधेबाज अफीम का फसल करना नहीं छोड़ रहे है। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के सलैया थाना क्षेत्र के पत्थल धसा व जारी आहर जंगली इलाकों में पुलिस के द्वारा लगभग 36 एकड़ भूमि में लगे फसल को नष्ट किया गया है।

इस संबंध में सलैया थाना अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि बिहार झारखंड के बॉर्डर पर स्थित पत्थल धसा व जारी आहर के जंगली इलाको में रैयती व वन विभाग की भूमि पर बड़े पैमाने पर लगी अफीम फसल को नष्ट किया गया है। इस अभियान में एसएसबी 29 वी वाहिनी के अधिकारी, उत्पाद विभाग के अधिकारी, वन विभाग व स्थानीय पुलिस के सहयोग से इमामगंज सीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अफीम की फसल नष्ट किया गया है। इस अभियान में कई ट्रैक्टर को लगाया गया था।

विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही सैकड़ों एकड़ में लगे अफीम फसल को पुलिस ने नष्ट किया था। फिलहाल पुलिस का नियंत्रण करवाई जा रही है। बताया जा रहा है कि सलैया थाना क्षेत्र में अभी भी कई एकड़ अफीम की फसल लगी हुई है। जो नक्सलियों के इशारे पर खेती की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.