BSSC की परीक्षा में पेपर लीक के बाद अभ्यर्थियों द्वारा आज बिहार बन्द का आह्वान किया गया है।बिहार बन्द के आह्वान को देखते हुए छपरा जंक्शन पर RPF और GRP की टीम ने पूरी तैयारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली है। RPF और GRP की टीम ने टियर गैस गनबॉडी प्रोटेक्टर सहित सभी संसाधनों के साथ छपरा जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म , सरकुलेटिंग एरिया , फुट ओवर ब्रीज़ आदि स्थानों पर गश्त और फ्लैग मार्च किया गया।साथ ही सभी प्वाइंट्स पर सुरक्षा कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
RPF के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छपरा जंक्शन सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आरपीएफ और जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर उपद्रवी और बंद कराने वाले लोगो नजर रखी जा रही है।

अत्याधुनिक हथियार और अन्य उपकरण के साथ लैश पुलिसकर्मियों की स्टेशन के कई जगहों पर प्रतिनियुक्ति की गई है। फिलहाल छपरा जंक्शन और इससे सीमा परिक्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल है। आपीएफ और जीआरपी की टीम एक्शन मूड में तैयार है।

गौरतलब है कि 16 जुलाई को अग्निवीर आंदोलन के दौरान छपरा जंक्शन पर ट्रेन की बोगी को आग लगा दिया गया था।साथ ही करोड़ो की रेल सम्पति का नुकसान किया गया था। पूरे बिहार में रेलवे में आगजनी की शुरुआत छपरा से ही हुई थी। आंदोलनकारी और उपद्रवियों द्वारा छपरा जंक्शन पर कई घंटों तक जमकर बवाल किया गया था।
बिगड़ती हालात के बीच आरपीएफ की ओर से फायरिंग की गई थी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के मोर्चा संभालने के बाद मामला शांत हुआ था। पुरद घटना क्रम से स्टेशन परिसर म3 दो करोड़ के रेलवे संपति का नुकसान हुआ था।



Leave a Reply