Breaking News

खगड़िया में आठवीं के छात्र ने बनाई ‘बुलेट ट्रेन’:बांस की पटरी पर दौड़ी पलास्टिक बोतलों से बनी प्रेरणा एक्सप्रेस; यूट्यूब देखकर सीखा

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के आठवीं के छात्र ने बुलेट ट्रेन का मॉडल तैयार किया है। जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित उच्चतर माध्यमिक मकतब इस्लामपुर में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र मो सोहराब ने बुलेट ट्रेन का मॉडल बनाया है। सोहराब ने इसका नाम प्रेरणा बुलेट ट्रेन रखा है।

सोहराब ने इस प्रेरणा बुलेट ट्रेन के मॉडल को बनाने में कार्टून, बांस की बत्ती, प्लास्टिक की बोतल, फेवीक्विक, मोटर एवं बैटरी का उपयोग किया है। इस हुनरमंद छात्र ने इस ट्रेन को विद्यालय परिसर में ही ट्रायल के लिए दौड़ाया। विद्यालय परिसर में ट्रैन को दौड़ने के लिए बांस की बत्ती से रेल पटरी बनाया गया था, इसी पर प्रेरणा बुलेट ट्रेन को दौड़ाया गया। पटरी के आसपास तख्ती पर शराबबंदी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कोराना से बचाव, शिक्षा जागरूकता आदि का स्लोगन का बोर्ड लगाया गया।

स्कूल में प्रधानाध्यापक मो रियाजउद्दीन एवं अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में प्रेरणा बुलेट ट्रेन का माॅडल को दौड़ाया गया। इस ट्रैन की चर्चा चारो तरफ होने लगी। लोग इस हुनरमंद छात्र की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि मो सोहराब यूट्यूब पर देखकर आसानी से किसी भी कार्य को सरजमीं पर उतार लेता है। इनकी तकनीकी ज्ञान की पकड़ काफी तेज है। सोहराब इससे पहले भी हाइड्रोलिक ब्रिज एवं रोबोट का मॉडल बना चुका है।

आपको बता दें कि विगत दिनों सातवीं एवं आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अपने हुनर का ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसकी हर कहीं प्रशंसा की गई। सातवीं कक्षा के छात्र मो दानिश ने रिमोट से चलने वाले रोबोट एवं आठवीं कक्षा के छात्र मो सोहराव ने हाइड्रोलिक ब्रिज का मॉडल तैयार किया था। इसके लिए थर्माकोल एवं बेकार सीरिंज को हाइड्रोलिक पंप के तौर पर प्रयोग किया गया। छात्र के पिता मो ईनाम आलम ने कहा कि बिना किसी प्रशिक्षण के यूट्यूब से देखकर यह अलग अलग मॉडल तैयार करता रहता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.