Breaking News

मोतिहारी में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:बाइक सवार ने साइकिल को मारी टक्कर, मौके से फरार हुआ चालक

मोतिहारी में अज्ञात बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना मोतिहारी के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के हरपुर के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक हरपुर निवासी 65 वर्षीय जोगिंदर राय साइकल से जा रहा था, इसी बीच बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्ति ने ठोकर मार दिया, इस दौरान मृतक बाइक के बीच में फंस गया, और उसकी घटना स्थल पर ही मौत जो गई, सड़क दुर्घटना को देख आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तब-तक बाइक सवार बाइक छोर कर फरार हो गया था। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण पहुंचे और घटना की जानकारी पिपरा कोठी पुलिस और एनएचआई को दिया, मौके पर पहुंचे एनएचआई के एंब्यूलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, और परिजन को घटना की जानकारी दी।

क्या कहते हैं मृतक के परिजन

घटना के संबंध में बताया मृतक का भाई भरत राय ने बताया की उनका भाई दूध लाने रतनपुर गया था, उधर से आने के दौरान वह बाइक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

पिपरा कोठी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली हैं। वैसे ही पुलिस टीम को घटना स्थल पर भेजा गया हैं। परिजन के तरफ से कोई आवेदन अभी तक नहीं मिला हैं। मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी, वहीं शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.