गंगा विलास क्रूज से बक्सर में भी विदेशी सैलानी पहुंचेंगे।जो बक्सर के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों पर पहुंच यहाँ के महत्व से रूबरू होंगे।इसके लिए प्रशानिक तैयारी पूरी जोर शोर से चल रही है।बक्सर के रामरेखा घाट पर बाज (क्रूज प्लेटफार्म )लगा दिया गया है।साथ ही नगर परिषद के कर्मियों द्वारा घाट की साफ सफाई के साथ सीढियों पर जमे सिल्ट को हटा रहे है। सैलानियों के लिए सुविधा जनक बनाया जा रहा है।
बताया गया कि गंगा विलास यात्रा भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में एक है।वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक का सफर करीब 52 दिनों में तय होगा।50 से अधिक अहम जगहों पर रुकेगी, जिनमें विश्व विरासत स्थल भी शामिल हैं।गंगा विलास क्रूज वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू करेगा और बक्सर,गुजरते हुए 8वें दिन पटना पहुंचेगा। पटना से यह 20वें दिन कोलकाता पहुंचेगा।लंबी यात्रा उबाऊ न हो, इसलिए क्रूज पर गीत संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिम आदि सुविधाएं होंगी।
बक्सर सदर SDO धीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि यह एक महत्वकांक्षी योजना है गंगा विलास क्रूज का परिचालन किया जा रहा है।राष्ट्रीय जल मार्ग 1 जो प्रयागराज से हल्दिया तक घोषित किया गया है।जिसमे सवार सैलानियों के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी है। कहा कि इस क्रूज को वराणसी से हावड़ा तक चलाये जाने की योजना है।बक्सर के लिए खास बात यह है कि आने जाने के क्रम में दो बार 4 जनवरी और 14 जनवरी को हाल्ट है।प्रस्ताव है यह तिथि मौसम और परिचालन को देखते हुए आगे पीछे हो सकती है।सुनने में आ रहा है अब 5 जनवरी को क्रूज यहां पहुंचेगी।



Leave a Reply