प्रिवेंशन ऑफ क्राइम को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार में वामपंथी उग्रवादी (नक्सली) संगठनों और अपराधियों के इंटर स्टेट गिरोह के खिलाफ बड़े स्तर पर ऑपरेशन की शुरुआत होगी। इस ऑपरेशन को काफी तेजी से चलाया जाएगा। जब कभी भी और जिस जगह पर ऑपरेशन चलेगा, उसकी गहनता के साथ मॉनिटरिंग भी होगी। दो स्तरों पर बिहार पुलिस ने ऑपरेशन चलाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए DGP राजविंदर सिंह भट्टी की तरफ से एक खास आदेश जारी कर बिहार पुलिस के दो IPS अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

IPS जयंत कांत।
जयंतकांत और संजय कुमार सिंह को मिली जिम्मेदारी
वामपंथी उग्रवादी संगठनों और इंटरस्टेट अपराधियों के बिहार में एक्टिव गिरोह के खिलाफ ऑपरेशन की जिम्मेदारी DGP ने IPS जयंत कांत और संजय कुमार सिंह को सौंपी है। दरअसल, जयंत कांत वर्तमान में बिहार आर्म्ड स्पेशल पुलिस (BSAP) के सेंट्रल डिवीजन के DIG हैं। इससे पहले वो मुजफ्फरपुर के SSP थे। नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का अच्छा अनुभव भी है। इसी तरह IPS संजय कुमार सिंह को वर्तमान में ATS के SP हैं। लेकिन, DGP के आदेश के बाद से ये दोनों ही अधिकारी अपने काम के अलावा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के तहत भी काम करेंगे।

संजय कुमार सिंह।
ADG ऑपरेशन की थी डिमांड
दरअसल, ADG ऑपरेशन सुशील मान सिंह खोपड़े ने DGP से नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने के लिए DIG और SP स्तर के अधिकारियों की डिमांड की थी। इसके लिए DGP को एक लेटर भी लिखा था। ADG की मांग जरूरी थी। इस लिए DGP ने मांग को तुरंत माना और फिर लिखित तौर पर अपना एक आदेश भी जारी कर दिया। दोनों ही अधिकारियों की तरफ से 3 जनवरी को लेटर लिखा गया था।
अब तक STF में बन चुके हैं कई सेल
राज्य के अंदर और बाहर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए STF कई स्तर पर काम करती है। इसके लिए अब तक STF के अंदर कई अलग-अलग सेल बनाए गए हैं। जिसमें टेक्निकल सेल, आर्म्स सेल, डेटा बैंक सेल, नारकोटिक्स सेल, ऑटो थेफ्ट और जेल में बंद अपराधियों से जुड़ी सूचनाओं को जुटाने के लिए अलग से बनाए गए सेल शामिल है। यही वजह है लंबे वक्त से फरार रहने वाले अपराधियों को भी जिम्मेवारी मिलने के चंद दिनों के अंदर STF की टीम ढूंढ़ निकालती है। चाहे वो राज्य के अंदर किसी इलाके में छिपे हों या फिर दूसरे राज्य में उनका ठिकाना हो। अपनी कार्रवाई को STF अंजाम तक जरूर पहुंचाती है।



Leave a Reply