Breaking News

खगड़िया में नशे’ड़ी शिक्षक का वीडियो वायरल:न’शे में धुत्त दिखे टीचर, शराब के नशे में सड़क पर मिले बेहोश

खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार स्थित नवल किशोर टोला की है। जहां एक सख्श नशें में इस कदर धुत्त है कि ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। एक व्यक्ति उनके लड़खड़ाते कदमों को संभालते हुए साथ ले जा रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि नशें में धुत्त यह शख्स जमालपुर नवल किशोर टोला निवासी किशुन दास का पुत्र विनोद दास है, जो पेशे से सरकारी शिक्षक हैं और चौथम प्रखंड के मीडिल स्कूल चौथम में कार्यरत हैं।

इन्होंने शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने, नशामुक्त बिहार बनाने और किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करने की शपथ ले रखी है। मगर इन सभी चीजों को धत्ता बताते हुए और पूर्ण शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए शराब के खुद नशें में धुत्त हैं।

शराब के नशे में सड़क पर बेहोश मिले

ऐसा ही एक अन्य मामला जिले के सदर प्रखंड स्थित गंगौर थाना क्षेत्र इलाके की है। जहां एक टीचर शराब के नशें में मदहोशी की हालत में सड़क पर बेहोश पड़ा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह सख्श बेला सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 6 का रहने वाला है और आदतन शराबी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.