Breaking News

पटना में सड़क पर उतरे BSSC परीक्षार्थी:4 हजार परीक्षार्थी कर रहे पैदल मार्च, तीनों पालियों की परीक्षा रद्द करने की है मांग

BSSC की तृतीय स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुए पेपर लीक के विरोध में आज सैकड़ों अभ्यर्थी पटना में सड़क पर उतरे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में तीन से चार हजार अभ्यर्थीभिखना पहाड़ी इलाके में पैदल मार्च कर रहे हैं। इस इलाके में चल रहे कोचिंग संस्थानों में घूम-घूमकर समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। सभी पटना कॉलेज से निकले हैं।

जानकारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी खजांची रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद कारगिल चौक पर प्रदर्शन करेंगे और फिर BSSC कार्यालय की ओर जाएंगे। हालांकि इस दौरान अभ्यर्थियों के साथ पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। पीरबहोर थाने की पुलिस दो गाड़ियों में अभ्यर्थियों के साथ चल रही है।

अभ्यर्थी गांधी मैदान के कारगिल चौक पर प्रदर्शन करेंगे और फिर BSSC कार्यालय की ओर जाएंगे।

अभ्यर्थी गांधी मैदान के कारगिल चौक पर प्रदर्शन करेंगे और फिर BSSC कार्यालय की ओर जाएंगे।

गांधी मैदान में पहले से तैनात हैं पुलिस बल

BSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन में गांधी मैदान के पास भी पूरी तैयारी की है। पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके पहले 25 दिसंबर को भी BSSC अभ्यर्थी पटना कॉलेज में जुटे थे। उन्होंने मीटिंग के बाद गांधी मैदान के पास कारगिल चौक तक पैदल मार्च भी किया था। हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें कारगिल चौक के पास रोक दिया। इसके बाद 29 दिसंबर को सभी ने सोशल मीडिया पर आंदोलन भी किया था।

अशोक राजपथ से ही अभ्यर्थियों के साथ पुलिस की गाड़ी लगाई गई है।

अशोक राजपथ से ही अभ्यर्थियों के साथ पुलिस की गाड़ी लगाई गई है।

छात्र नेता का दावा – एक करोड़ लोग हुए हैं प्रभावित

पटना में आज प्रदर्शन करने उतरे छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि तीनों शिफ्ट का प्रश्न वायरल हुआ था। इस परीक्षा से सीधे तौर पर एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। 9 लाख तो अभ्यर्थी हैं। इसके अलावा उनका परिवार है। परिवार से जुड़े हुए लोग हैं। हम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव से हाथ जोड़कर आग्रह कर रहे हैं कि परीक्षा रद्द कर 9 लाख अभ्यर्थियों की भावना का सम्मान करें।

पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश भी की है। लेकिन संख्या ज्यादा होने की वजह से रोकने में सफल नहीं हो सके हैं।

पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश भी की है। लेकिन संख्या ज्यादा होने की वजह से रोकने में सफल नहीं हो सके हैं।

तीनों पालियों की परीक्षा रद्द करने की मांग

बता दें कि 23 दिसंबर को BSSC की तृतीय स्नातक परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने की खबर भास्कर ने सबसे पहले सामने लायी थी। उसके बाद उसी दिन आयोग ने प्रथम पाली की परीक्षा रद्द कर दी। लेकिन अभ्यर्थियों का आरोप है कि चूंकि तीनों पालियों की परीक्षाओं का प्रश्न पत्र वायरल है, इसलिए तीनों ही परीक्षाएं रद्द होनी चाहिए। अभ्यर्थी BSSC की परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग पर भी डटे हुए हैं। आयोग इसे रद्द नहीं कर रहा। मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है। आयोग और अभ्यर्थियों के बीच तनातनी है। इससे पहले छात्रों ने ट्वीटर पर अभियान चलाया था और पटना कॉलेज में मीटिंग भी की थी।

छात्र नेता दिलीप कुमार कहा है कि परीक्षा में पारदर्शिता नहीं होने से सवाल उठते हैं। कहा कि जब तीनों पालियों की परीक्षाओं को प्रश्न पत्र वायरल हैं और BSSC प्रश्न पत्र किसी को ले जाने नहीं देता तो ऐसी स्थिति में सभी को रद्द कर फिर से पारदर्शी तरीके से परीक्षा लेनी चाहिए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.