Breaking News

मधेपुरा में युवक का मर्डर:जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, अपराधियों ने घर घुसकर सिर में मारी गोली

मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में बीती रात घर में सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। घटना की सूचना जंगल में लगी आग की तरह इलाके में फैल गई। सुबह होते होते सैकड़ों लोगों की भीड़ मृतकों के घर पहुंचने लगे। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुरलीगंज पुलिस को दी। मौके पर दल बल के साथ पहुंचे थानेदार राजकिशोर मंडल ने मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद लगी भीड़।

घटना के बाद लगी भीड़।

हत्या के बाद गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

बताया जा रहा है कि दिघी पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी 42 वर्षीय प्रभात यादव रात का भोजन कर अपने दरवाजे पर सो रहा था। इसी दौरान रात के करीब 12:00 बजे के आसपास अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई है।

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है तो वही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मामले में थानेदार राजकिशोर मंडल ने बताया कि घटना की सूचना पाते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले में सभी बिंदुओं पर छानबीन चल रही है। पीड़ित परिजनों के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है ।

दस धुर जमीन के मामले में हुई हत्या

वहीं इस घटना के बारे में पीड़ित परिजनों के द्वारा बताया गया कि मामला दस धुर जमीन के विवाद का है। बीते 5 सालों से यह विवाद चल रहा था। कई बार विवाद थाने तक पहुंचा लेकिन स्थानीय लोगों के द्वारा पंचायत कर इस मामले को रफा-दफा कर दिया जाता था। पीड़ित परिजनों के द्वारा मुरलीगंज पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों ने कहा कि इससे पहले भी इस विवाद को लेकर कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। थाने में बार-बार आवेदन देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.