Breaking News

नवादा में बहन ने भाई पर लगाया मा’रपी’ट का आरोप:महिला लहूलुहान होकर पहुंची अस्पताल

नवादा में पति ने किया पत्नी को बेदखल तो अब सगे भाई ने ही बहन के साथ मारपीट किया। अधमरा सदर अस्पताल में भर्ती कराई गई। बता दें कि यह मामला मंगलवार का है, जहां जिले के कादिरगंज बाजार के रहने वाले प्रदीप सिंह की पुत्री रानी कुमारी के साथ बड़े भाई संजय कुमार द्वारा जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। लहूलुहान होकर नवादा के सदर अस्पताल में इलाज करवाने के लिए महिला पहुंची है।

घायल ने आरोप लगाया कि भाई ने कहा- तुम अब घर में नहीं रहोगी और इसी को लेकर जब मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला का फर्द ब्यान पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा है कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आपको बता दें कि इधर, घायल रानी कुमारी ने बताया है कि 2014 में मेरी शादी हुई थी और 2 साल के बाद पति से विवाद हो गया। पति द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। उसी दौरान 2016 में पति से अलग हो गई और कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। वहीं, 5 जनवरी को गवाही देने की बात है। इसी को लेकर घर में विवाद हुआ और भाई द्वारा मारपीट की गई है। इधर, पूरे मामले पर भाई ने बहन के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि बहन का सिर गिरने से फटा है। हम लोगों द्वारा मारपीट नहीं की गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.