Breaking News

CM की यात्रा से पहले साफ-सफाई:5 जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे गांव का निरीक्षण, विकास कार्यों का लेंगे जायजा

सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर यात्रा पर निकल रहे हैं। 5 जनवरी से सीएम वाल्मीकि नगर के दरुआवरी से यात्रा की शुरूआत करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री दलित बस्ती में लोगों से रूबरू होंगे और विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इस दौरान सीएम ऐतिहासिक दलदलिया पोखरा का भी निरीक्षण करेंगे।

वहीं जैसे ही इसकी सूचना प्रशासनिक महकमे को लगी। वैसे युद्ध स्तर पर इस गांव की तस्वीर बदलने में अधिकारी जुड़ गए हैं। हालांकि लोगों का कहना है कि जो विकास दिख रहा है वह रातों-रात की जा रही है। पहले यहां पर कुछ भी नहीं था। मुख्यमंत्री की आने की सूचना पर अधिकारी रातों-रात चमकाने में जुट गए हैं।

योजनाओं की जानकारी लेंगे सीएम

बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी सीएम लेंगे। जल जीवन हरियाली मिशन के तहत ऐतिहासिक दलदलिया पोखर के जीर्णीधार के कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के आने से पहले प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। अधिकारी दरुआबरी गांव स्थित दलदलीया पोखर और दलित बस्ती में हो रहे कार्यों का निरीक्षण कर रहे है।

सात निश्चय के कामों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री की आने की सूचना पर गांव के गली-नाली, जल-नल, शौचालय का निर्माण रातों-रात कराया जा रहा है। वहीं पहले से आधे अधूरे नल जल काम को भी पूरा कराने में महकमा के अधिकारी जुटे हुए हैं। यू कहे तो सीएम के आने के पहले गांव का सूरत बदलने लगा है। धूमिल पड़े स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को रंग रोगन कर चमकाया जा रहा है।

दरुआबारी गांव के दलदलिया पोखर पर कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। पोखर के चारों ओर पेड़ों की रंगाई-पुताई, जर्जर पुलिया और सड़कों का निर्माण, गांव के कुआं पर रंग के अलावा गांव की गलियों के पक्कीकरण, सोखता का निर्माण जोरों पर है। साथ ही साथ सरकार की ओर से चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे, इसको लेकर भी विभागीय स्तर पर कार्य जोरों पर है।

सीएम के आने के पहले गांव का बदलने लगा है सूरत

सीएम के आने के पहले गांव का बदलने लगा है सूरत

नीतीश कुमार की अब तक की यात्राएं

1. न्याय यात्रा-12 जुलाई, 2005 : यह नीतीश कुमार की पहली यात्रा थी। जनता से बहुमत की मांग के लिए सीएम नीतीश ने यह यात्रा निकाली थी।

2. विकास यात्रा- 9 जनवरी, 2009

3. धन्यवाद यात्रा- 17 जून, 2009

4. प्रवास यात्रा- 25 दिसंबर, 2009

5. विश्वास यात्रा- 28 अप्रैल, 2010

6. सेवा यात्रा- 09 नवंबर, 2011

7. अधिकार यात्रा- 19 सितंबर, 2012

8. संकल्प यात्रा- 05 मार्च, 2014

9. संपर्क यात्रा- 13 नवंबर, 2014

10. निश्चय यात्रा- 09 नवंबर, 2016

11. समीक्षा यात्रा- 07 दिसंबर, 2017

12. जल जीवन हरियाली यात्रा – 3 दिसम्बर 2019

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.