आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह द्वारा नीतीश पर लगातार हमला करने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि यह गठबंधन बीजेपी के खिलाफ है। गठबंधन का कोई नेता सरकार के खिलाफ बोलता है तो वो सीधे बीजेपी के नीतियों के समर्थन कर रहा है। आरजेडी के अधिवेशन में प्रस्ताव पारित हुआ था कि कोई लालू जी और तेजस्वी को छोड़कर कोई भी गठबंधन पर नही बोलेगा। लेकिन ऐसा हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इसको गंभीरता से देख रहे हैं। बीजेपी डरी हुई है और बीजेपी के बड़े मोहरे हैं।
इधर तेजस्वी एक्शन की तैयारी में, उधर सुधाकर के बोल और कड़े हुए
बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन आज उन्होंने मोहनिया में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के पखवारा जयंती समारोह के अवसर पर किसान सम्मेलन के दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बोला कि नीतीश कुमार हमेशा कटोरा लेकर दिल्ली जाते हैं। बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने नीतीश जी आपको शर्म नहीं आता आपको विशेष राज्य का दर्जा भी चाहिए और आपको 350 करोड़ के जहाज पर भी चढ़ना है ऐसा शर्म घोलकर पी जाने वाले इस राज्य के मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार।
जेपी नड्डा ने कहा – बिहार में जंगलराज फिर वापस आया
इस विवाद पर आज बिहार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बयान दिया था। उनके बयान पर तेजस्वी ने कहा कि उनके पास कुछ है ही नहीं बोलने के लिए तो क्या बोलेंगे। दिल्ली में क्या हुआ यह आप लोग नहीं देख रहे हैं। जनता के सामने इस तरह की बातें को इन्होंने कई बार रखा है, और हमेशा जनता ने इनकी बातों को ठुकरा दिया है। कुछ भी कह देने से को राज वापस थोड़े ही ना आ जाएगा। नड्डा जी को तो हम सभी लोग जानते हैं राजनीति में रहे हैं, लेकिन बिहार के लोग तो जानते ही नहीं है कि कौन है ये।



Comment here