Breaking News

बिहार में महिला डिप्टी मेयर का डांस देखिए:जहर भईल बा हो जहर, जवानी रानी…गाने पर समर्थकों संग जमकर नाचीं

बिहार में जीत के बाद महिला डिप्टी मेयर के डांस का वीडियो सामने आया है। वह समर्थकों के साथ पवन सिंह के गाने जहर भईल बा हो जहर भईल बा, जवानी रानी झगड़ा के घर भईल बा…. पर जमकर डांस कर रही हैं। पास खड़े पति ताली बजा रहे हैं।

यह वीडियो सासाराम का है। सासाराम नगर निगम पद पर डिप्टी मेयर के पद पर सत्यवंती कुमारी निर्वावित हुई हैं। 30 दिसंबर को जीत के बाद मेयर और डिप्टी मेयर दोनों के समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। अब डिप्टी मेयर के विजय जुलूस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने समर्थकों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रही हैं।

पति चंद्रशेखर सिंह का हाथ पकड़े डिप्टी मेयर।

पति चंद्रशेखर सिंह का हाथ पकड़े डिप्टी मेयर।

23 सेकेंड का है वीडियो

23 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि जुलूस किसी मोहल्ले से गुजर रहा है। इस दौरान डांस करते समर्थक नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर से भी साथ देने का अनुरोध करते हैं। समर्थकों का उत्साह देखकर डिप्टी मेयर भी डांस करती हैं। साथ में चल रहे उनके पति पूर्व उपमुख्य पार्षद चंद्रशेखर सिंह भी ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो किसी ने छत से बनाया है, जो अब सामने आया है।

डिप्टी मेयर अपने समर्थकों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रही हैं।

डिप्टी मेयर अपने समर्थकों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रही हैं।

पति के बाद पत्नी बनी डिप्टी मेयर

सासाराम की पहली उप मेयर सत्यवंती देवी ने भारी मतों से चुनाव जीता था। उनके सिवाय सभी उप मेयर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। सत्यवंती देवी मतगणना में शुरू से आगे रहीं और 18 हजार से अधिक वोटों से जीती हैं। उन्हें 30 हजार से अधिक वोट मिले थे।

सत्यवंती देवी के पति चंद्रशेखर सिंह सासाराम नगर परिषद के निवर्तमान उप मुख्य पार्षद थे। इस तरह से उपमेयर का पद पति के बाद पत्नी को मिला है। इसे दंपती की बड़ी चुनावी सफलता माना जा रहा है।

सासाराम में उपमेयर का पद पति के बाद पत्नी को मिला है।

सासाराम में उपमेयर का पद पति के बाद पत्नी को मिला है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.