Breaking News

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर:सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस चलेगी बदले मार्ग से, NI कार्य को लेकर रेलवे ने लिया फैसला

मुजफ्फरपुर से सूरत जाने वाली मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। बताया जा रहा है कि लखनऊ मंडल के रसौली स्टेशन पर एनआई कार्य को लेकर ट्रेन के परिचालन मे परिवर्तिन किया गया है। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है।n

इसमें बताया गया है की 06 जनवरी को सूरत से खुलने वाली गाड़ी सं. 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्बाराबंकी- गोंडा- गोरखपुर- छपरा के रास्ते चलायी जायेगी। वही, दूसरी ओर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 17007/17008 दरभंगा- सिकंदराबाद – दरभंगा एक्सप्रेस का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत वडसा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है ।

सिकंदराबाद से 03 जनवरी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 06.43 बजे वडसा स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 06.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दरभंगा से दिनांक 03 जनवरी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस 10.48 बजे वडसा स्टेशन पहुंचेगी तथा 10.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.