Breaking News

एक फरवरी से इंटर की परीक्षा:औरंगाबाद में बनाए जाएंगे 47 केंद्र; जूते, घड़ी पहनकर केंद्र पर जाने से रोक

बिहार में 1 फरवरी से इंटर की परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। जिसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा औरंगाबाद जिला अंतर्गत 47 परीक्षा केंद्र चिन्हित किये गए है। इस दौरान जिले में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय गजना एवं अंबा महोत्सव की तैयारियां करने का निर्देश सदर अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही गणतंत्र दिवस एवं जिला का स्थापना दिवस के आयोजन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश सामान्य शाखा प्रभारी को दिया गया।

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया है कि 1 फरवरी 2022 से इंटर की परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है जिसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा 47 केंद्र चिन्हित किए गए हैं और उसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन अभी से ही तैयारी में जुटी हुई है। परीक्षा के समय भगदड़ का माहौल न बने इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाएगा। निर्धारित समय के अनुसार छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

बताते चले कि एक फरवरी से शुरू होने वाली इंटर की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को कड़ाके की ठंड के बीच उन्हें जूता मौजा पहनकर केंद्र पर नहीं जाना है। सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है। तर्क है कि जूता मौजा में परीक्षार्थी चिट पुर्जे लेकर आएंगे। उधर जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। बोर्ड ने चप्पल पहनकर परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति दी है।

घड़ी पहन कर भी केंद्र आने पर है प्रतिबंध

कदाचार को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा परीक्षार्थी व वीक्षक घड़ी पहनकर भी केंद्र पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हर वर्ग कक्ष में दीवार घड़ी की व्यवस्था रहेगी। कोरोना संकट को देखते हुए एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थियों के बैठने की अनुमति दी गई है। परीक्षा के पहले दिन से केंद्राधीक्षक सीट प्लान मुख्य द्वार पर चिपकाना सुनिश्चित करेंगे। आवश्यक जानकारी के आदान-प्रदान के लिए सिर्फ केंद्राधीक्षक के पास एक मोबाइल रहेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.