सदर अस्पताल के एमसीएच भवन स्थित महिला ओपीडी में साेमवार काे मरीजों काे घंटों डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। कई मरीज बिना इलाज कराए लाैट गए। दोपहर एक बजे के करीब एमसीएच के महिला ओपीडी में मधाैल की शोभा कुमारी पति मनीष राज के साथ इलाज के लिए पहुंची। काेई डॉक्टर के नहीं रहने पर वह पूछताछ काउंटर पर गई। काउंटर पर भी खाली था। भटकते-भटकते उसने डिस्प्ले बाेर्ड पर लिखे अस्पताल प्रशासन के नंबर पर फाेन किया। मगर, काेई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में एक नर्स ने मरीज की बिगड़ती हालत देख एक महिला डॉक्टर से फाेन पर बात की।
मरीज का पुर्जा देख कर उन्हें बताया। डॉक्टर ने मरीज काे दवा के बारे में बताया। शोभा के पति ने बताया कि एक माह पहले ऑपरेशन हुआ था। उसे कुछ अंदरूनी परेशानी हाे गई थी। इसलिए सुबह 11 बजे महिला ओपीडी पहुंचे, मगर यहां महिला डॉक्टर नहीं थी। अंतत: बिना किसी डॉक्टर से जांच कराए लाैटना पड़ा। उधर, कुढ़नी की आशा देवी ने बताया कि डॉक्टर के नहीं रहने के कारण मरीजों काे बिना इलाज लाैटना पड़ रहा है। इस बाबत पूछने पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ. एनके चौधरी ने बताया कि महिला चिकित्सकों की संख्या कम है। एक चिकित्सक छुट्टी पर भी थीं। दिन में महिला डॉक्टर ने ओपीडी में मरीजों का इलाज किया है।
तीन शिफ्ट में 24 घंटे खुला रहनेे वाले पूछताछ काउंटर पर भी नहीं था कोई कर्मचारी
उधर, पूछताछ काउंटर पर भी किसी कर्मी के नहीं रहने के कारण दूर-दराज से आए मरीजों काे भटकना पड़ा। कई मरीजों ने बताया कि अस्पताल के पूछताछ काउंटर पर किसी के नहीं रहने के कारण लाेगाें काे परेशानी हाे रही है। ज्ञात हाे कि सदर अस्पताल के एमसीएच भवन में चार महिला चिकित्सकों की तैनाती है। इनमें से तीन कॉन्फ्रेंस में शामिल हाेने के लिए शहर से बाहर हैं। एक महिला चिकित्सक छुट्टी पर हैं। गायनी में एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। एक जूनियर डॉक्टर के भरोसे विभाग चल रहा है।




Comment here