आज दिनांक 02 जनवरी 2023 को नुक्कड़ नाटक के प्रणेता सफ़दर हाशमी की शहादत दिवस का आयोजन जिला बार एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में दोपहर 3 बजे से आयोजित की गई।
अपने उद्धाटन वक्तव्य में जेएनयू के शोधार्थी साथी अजय शर्मा ने कहा कि सफ़दर हाशमी की कृतियों पर आज भी देश के विश्वविद्यालयों में शोध हो रहे है। जिस तरह से सफ़दर हाशमी पर गुंडों ने हमला कर उनकी हत्या कर दी। वर्तमान सरकार भी संस्कृतकर्मियों पर तरह – तरह के हमले कर रही है। इसके प्रतिरोध में हमें एकजुट होकर प्रतिरोध की आवाज को प्रबल करने की जरूरत है।
वहीं साथी सुमनवृक्ष ने देश के नौजवानों को रंगकर्म में शामिल होकर सफ़दर के विचारों को फैलाने का आह्वान किया। शहर के रंगकर्मी साथी दीनबंधु महाजन ने कहा कि हमें एकजुट होकर अपने शहर में घूम – घूमकर सफ़दर के नाटकों को खेलना चाहिए .विकल्प की मालीघाट इकाई के सचिव साथी राजू ने सफ़दर के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए उनके विचारों को अपने व्यवहार में उतारना चाहिए, जिससे हमारे बीच कई सफ़दर हाशमी पैदा हो।

राजनीतिक कार्यकर्ता साथी चंद्रमोहन प्रसाद ने कहा कि सफ़दर ने अपने रंगकर्म के माध्यम से पूंजीवादी – सम्राज्यवादी ताकतों के उद्गम केंद्र पर हमला किया व अपने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से फासीवाद के गढ़ को समझाया व उससे निजात पाने के रास्ते को भी इंगित किया।
वर्तमान परिस्थिति पर कटाक्ष करते हुए सामाजिक कार्यकर्त्ता साथी सोनू सरकार ने अभिव्यक्ति के आजादी पर हो रहे हमले पर अपना रोष प्रकट किया व घर – घर सफ़दर के सपनों को पहुँचाने का संकल्प लिया। वहीं सफ़दर सांस्कृतिक जमघट के संयोजक साथी बैजू कुुमाा ने सफ़दर की रचनाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए सफ़दर की विरासत को जन – जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा प्रतिकल्प के संयोजक साथी महेंद्र राय ने कहा कि हमें अपने वर्गीय चेतना को हमेशा साफ रखना चाहिए और वैचारिक दृष्टिकोण से लैस होकर सफ़दर के सपनों को अपने अंदर संजोने की जरूरत है.
अपने अध्यक्षीय भाषण में शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी व नाट्य निर्देशक स्वाधीन दास ने नुक्कड़ नाटक के इतिहास व उसके जनसरोकार के पहलुओं पर अपने विचार रखते हुए सफ़दर हाशमी को नुक्कड़ नाटक का जनक बताया। सफ़दर अपने समझ के राजनीतिक,सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों के मर्मज्ञ विशेषज्ञ रहे और यही कारण है कि उस समय के राजनीतिक भ्रष्टाचार,दमन व शोषण के खिलाफ बड़ी मजबूती से लड़ने के लिए कलम और कला को अपना हथियार बनाया।
सभा के अंत में शहर के प्रसिद्ध रंगकर्मी, शिक्षक तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर काम करने वाले रंगकर्मी संजीत किशोर को याद करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की व दो मिनट का मौन रखा गया। सभा में उपस्थित साथियों में सुनील कुमार, आनंद कुमार, प्रिंस कुमार, अनील कुमार ठाकुर, आलोक कुमार, बबलू कुमार आदि प्रमुख थे। सभा का संचालन साथी रवि कुमार व अध्यक्षता साथी स्वाधीन दास ने किया.





Comment here