Breaking News

गया में कोरोना के 6 एक्टिव केस:जांच बढ़ी तो वैक्सीन की कमी आड़े आई, स्टोर में ही नहीं है कोविशिल्ड

बीते दिनों गया के एयरपोर्ट पर कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलते ही पूरे जिले में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। साथ ही अलर्ट जारी किया गया था। वह अब भी प्रभावी है। जांच के दायरे बढ़ा दिए गए हैं। प्रतिदिन 3000 लोगों की जांच की जा रही है। टीके भी दिए जा रहे हैं। लेकिन सरकार के दो टीके में से एक ही टीके जिला अस्पताल के पास है। कोवैक्सीन ही जिला अस्पताल के स्टोर में उपलब्ध है। कोविशिल्ड स्टोर में नहीं है।

हालांकि डीएम का कहना है कि कोविशिल्ड वैक्सीन भी शीघ्र ही न केवल स्टोर में बल्कि स्वास्थ्य विभाग के सभी टीका केंद्र पर उपलब्ध होंगे। कोविशिल्ड को मंगवाया गया है। जिले के सभी बड़े स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की जांच की जा रही है। इसके अलावा दो जगह तेजी से कोरोना की जांच की जा रही है। पहला एयरपोर्ट और दूसरा स्टेशन है। प्रतिदिन 3000 लोगों की जांच का टारगेट दिया गया है। यह किसी दिन कम तो किसी दिन पूरा हो जा रहा है। जिले में अब तक 3200 लोगों की जांच हुई है। लेकिन वैक्सीन के मामले में कहानी उलट है।

जिला स्वास्थ्य के आंकड़ों का कहना है कि प्रतिदिन 100 लोगों का ही टीकाकरण हो रहा है। वह भी कोवैक्सीन ही लगाया जा रहा है। कोविशिल्ड नहीं है। इस वजह से कई लोग लौट जा रहे हैं। डीपीएम नीलेश कुमार का कहना है कि जिले में छह कोरोना पॉजिटिव एक्टिव हैं। इन छह में से पांच थाईलैंड के और वियतनाम के हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.