केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बातें करती है। लेकिन बिहार में किसानों की आय दुगनी तो दूर की बात किसानों को फसलों की उपज करने के लिए समय पर खाद ही नहीं मिल रहा। जिसको लेकर लगातार किसान परेशान हो रहे हैं। मोहनिया बिस्कोमान सहित जिले के सभी बिस्कोमान केंद्रों पर सुबह 3 बजे से ही किसानों का भारी भीड़ देखा जा रहा है। जैसे बिस्कोमान केंद्र खुला किसान धक्का-मुक्की करने लगे। उसी बीच कुछ शरारती तत्व ईंट पत्थर भी चलाएं।
हंगामा की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी मोहनिया पहुंचकर किसानों के अव्यवस्थित लाइन को व्यवस्थित कराने में लगे हुए थे। मोहनिया के बिस्कोमान केंद्र पर 1500 बोरी खाद का पहुंचा है। वहीं 1000 से अधिक किसान खाद लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए। अगर एक किसान को दो बोरी भी खाद दिया जाए तो उनकी आवश्यकता को पूरा नहीं किया जा सकता है। खाद के लिए लगे लाइन में आदमी ही नहीं बल्कि बच्चे, बच्चियां और औरतें भी शामिल है। जो सुबह से ही खाद की उम्मीद लगाकर लाइन में खड़े हैं।

किसान बताते हैं कि खेती का टाइम निकलता चला जा रहा है खाद समय से फसल में नहीं दिया गया तो फसल अच्छी नहीं होगी। उपज पर भी असर पड़ेगा। सुबह से बच्चे, महिलाएं और आदमी सभी लोग खाद के लिए लंबी कतार में लगे हुए हैं। 1000 से अधिक लोगों की लाइन लगी है। खाद के लिए किसान अपने में लाठी डंडा भी चलाए हैं।

मोहनिया बिस्कोमान के प्रबंधक बताते हैं कि हमारे यहां खाद लिमिट मात्रा में आया है लोगों का भीड़ बहुत ज्यादा है। पर्ची काटा जा रहा है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन को बोला गया है। अंचलाधिकारी मोहनिया राजीव कुमार बता रहे हैं कि खाद को लेकर किसानों की भीड़ बिस्कोमान पर लगी है। कुछ लोगों द्वारा पत्थर भी चलाने की सूचनाएं मिली है। माइकिंग करके सभी लोगों को आगाह किया जा रहा है। प्रशासन की उपस्थिति में खाद बटवाया जा रहा ।



Comment here