Breaking News

कल से पटनावासी एक साथ देख सकेंगे चार ग्रह:चांद का भी होगा दीदार, नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त शुल्क

पटनावासियों के लिए यह नया साल बहुत ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि लोग चार ग्रहों के दर्शन कर सकेंगे। दरअसल श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 3 जनवरी से यहां “आकाश दर्शन कार्यक्रम” की शुरुआत हो रही है। यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है जो श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटनावासियों के लिए करने जा रही है।

एक साथ देख सकेंगे चार ग्रह

इस कार्यक्रम के दौरान लोग शुक्र, शनि, बृहस्पति और मंगल ग्रहों को टेलीस्कोप के माध्यम से देख सकेंगे। इसके साथ ही चांद का भी दीदार कराया जायेगा। साल में केवल जनवरी में ही धरती की स्थिति ऐसी होती है, जब चारों ग्रहों को एक साथ देखा जा सकता है। अन्य महीनों में एक साथ चार ग्रह नहीं देखे जा सकते। पश्चिम छोर से शुरू करते हुए पूर्व की ओर जाते हुए शुक्र, शनि, बृहस्पति और मंगल ग्रह को देखा जा सकेगा।

3 जनवरी से "आकाश दर्शन कार्यक्रम" की होगी शुरुआत

3 जनवरी से “आकाश दर्शन कार्यक्रम” की होगी शुरुआत

नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त शुल्क

यह कार्यक्रम पूरे जनवरी महीने में चलेगा। जनवरी महीने में रोज शाम 5.30 बजे से दर्शकों को आकाश दर्शन कराया जायेगा, जहां दर्शक ग्रहों को टेलीस्कोप से देख सकेंगे। इसके लिए विजिटर्स से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जायेगा, विजिटर्स बस एंट्री टिकट लेकर अंदर आ सकते हैं। हालांकि अगर विजिबिलिटी अच्छी ना हो यानी की कोहरा हो तो यह कार्यक्रम रद्द भी किया जा सकता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.