मुजफ्फरपुर मे नये साल के अवसर न रविवार को बाबा गरीबस्थान मंदिर मे श्रर्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगो ने महादेव की जमकर जयकारा लगाए। पूजा करने व जल चढ़ाने के लिए लोगो की भीड़ रही। लोग जल्द से जल्द जल डालकर नये साल मे अपने परिवार व सगे संबंधियों के खुशहाल जीवन के लिए पूजा अर्चना किया। वही, प्रशासन की ओर से मंदिर के समीप वाहनो के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वही, SDO पूर्वि व टाउन डीएसपी ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किया है।/
इसमें कहा गया है की छाता बाजार से गरीबस्थान मंदिर की ओर कोई वाहन नही जायेंगे। सभी वाहन गोला रोड दुर्गा स्थान होकर निकलेंगे। पूजा के लिए जिन्हे जाना है वे गोला रोड स्थित डिएन हाई स्कूल मे वाहन पार्किंग करेंगे। जबकि, माखन शाह चौक से कोई वाहन मंदिर की ओर नही जायेंगे। ये वाहन पुरानी बाजार नाका होते हुए मुख्य सड़क तक जायेगा।
महावीर मंदिर चौक की ओर से गरीबस्थान मंदिर की ओर वाहन नही जायेंगे। माखन साह चौक से मंदिर तक दोनों ओर बैठने वाले भिक्षुक, दुकान लागने वाले परिधि से बाहर बैठेंगे। इसके अलावा, शहर के मुख्य पॉइंट पर यातायात व्यव्स्था बनाये रखेंगे। हालांकि, सैक्डो की संख्या मे सुबह से ही मंदिर के पास श्रधालुओ की भीड़ रही।



Comment here