औरंगाबाद में धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल पर नव वर्ष मेला जैसा दृश्य था। पहाड़ की हरी वादिया लोगो को लुभा रही थी। नव वर्ष के मौके पर हर युवा वर्ग थिरक रहा था। वयस्क भी झूम रहे थे। पहाड़ की चोटियों पर लोग अपने परिजन एवं मित्रों के साथ पिकनिक मना रहे थे।
तालाब के किनारे व सूखे स्थल पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। हनुमान गढ़ी तालाब के किनारे प्रकृति निर्मित शिला खंड पर लोग बैठकर आनंद ले रहे थे। बाग-बगीचे की हरियाली भी लोगों का मन मोह रहा था। इस पार से उस पार लोग शिलाखंडों के सहारे आ जा रहे थे। तालाब में पानी का बहाव बहुत ही मनमोहक था।
बच्चे जल क्रीड़ा का आनंद उठा रहे थे। हनुमान गढ़ी में पत्थरों के बीच से बहती जलधारा का दृश्य बड़ा ही मनोरम था। एक तरफ लोग ऊंचे शिलाखडों पर खड़े होकर प्रकृति के नजारा का लुत्फ उठा रहे थे तो दूसरी ओर ऊंचे शिलाखंड पर बच्चे किलकारी भर रहे थे। चारों ओर उत्साह का माहौल था। इसी तरह मदार नदी पर बने प्राणपुर डैम, सीता थापा भलुहाई पहाड़, मदनपुर स्थित हद हदवा पहाड़ पर बाबा भोले नाथ का मंदिर गौरी शंकर, उमंगेश्वरी मंदिर, बाबा मटुक भैरोनाथ मंदिर धाम आदि स्थानों पर लोग पिकनिक मना रहे थे।
सुबह होते ही युवाओं की टोलियां पिकनिक स्पाॅट के लिए रवाना हो गई। सुबह से ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर परिवार एवं मित्रों संग लोग पिकनिक मनाने के लिए उमंगा पहाड़, सितथापा आदि स्थानों के लिए जाने लगे। नाचते-गाते लोग पिकनिक मनाने जा रहे थे। जहां ऐतिहासिक उमंगा मंदिर का मनोरम प्राकृतिक दृश्य लोगों को इस तरह आकर्षित कर रहा था कि भला पिकनिक मनाने आए लोग सेल्फी लेने से कैसे पीछे रह जाते। साल 2023 के प्रथम इस पल को एक सुनहरे पल में तब्दील करने के लिए प्राकृतिक की मनमोहक अदा को कैमरे में कैद कर लिया। शाम में लोग पिकनिक मनाकर अपने-अपने घर लौट गए।

पिकनिक स्थल पर थी सुरक्षा की व्यवस्था
पिकनिक स्थलों पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। किसी भी होनी से निपटने के लिए उमंगा पहाड़ व अन्य पिकनिक स्थानों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गये थे। पुलिस की उपस्थिति में लोगों ने भयमुक्त होकर नववर्ष का लुत्फ उठाया .वही मदनपुर सर्किल इंस्पेक्टर शैलेन्द्र व थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा सुरक्षा व्यवस्था की पल पल जानकारी ले रहे थे।

प्राकृतिक की गोद मे बसा है उमगा पर्वत
प्राकृतिक गोद मे बसा हुआ है। जहां सभी परिवारों का जुटान होता है। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ी रही। विचित्र शिलाखंडों से तैयार है यहां की मंदिर एवं पर्वत। गया जिले के शेरघाटी बाजार स्थित गोला बाजार के एक ही परिवार से 60 लोग दर्शन एवं पिकनिक को पहुंचे। कृपाल जोशी ने बताया कि सब दिन तो घूमते ही है। लेकिन एक बार माता के दरबार मे भी पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने का दृश्य ही अलग है।



Comment here