Breaking News

जानिए, जनता किसे बनाएगी गया का मेयर:29 प्रत्याशियों में सिर्फ दो चहेरे श्यामदेव और वीरेंद्र की चर्चा

गया नगर निगम के दूसरे फेज का मतदान बुधवार को सम्पन्न हो गया। मतदान खत्म होने के बाद मेयर के लिए चुनाव मैदान में 29 प्रत्याशी रहे, वहीं डिप्टी मेयर के लिए 11 प्रत्याशी समेत 301 पार्षदों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब भाग्य का फैसला अगले दिन 30 यानी शुक्रवार को आएंगे। गया शहर 348332 मतदाता में सिर्फ 49% (प्रतिशत) वोट डाले गए। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से गया कॉलेज मतगणना हॉल में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। मेयर-डिप्टी मेयर के अलावा 53 वार्ड पार्षद भी चुने जाएंगे।

लेकिन इससे पहले ही कयासों का दौर शुरू हो गया है। सबकी नजरें गया नगर निगम के मेयर-डिप्टी मेयर पर टिकी हुई है। दरअसल, पहली बार शहर के वोटरों ने न सिर्फ मेयर-डिप्टी मेयर पद के लिए सीधे वोट डाले। बल्कि, दलीय समर्थन देने से पार्टियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

वैसे डिप्टी मेयर के लिए महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी चिंता देवी तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी निकिता रजक, वहीं प्रत्याशी दिव्या आनंद सहित अन्य पांच प्रत्याशियों के पक्ष में अलग-अलग इलाकों में वोटरों की गोलबंदी दिखी। वोट विभाजन का लाभ किसे मिलेगा, यह कहना मुश्किल है।

वहीं मतदान के बाद सबके जीत के अपने-अपने दावें हैं। लेकिन मेयर के लिए महागठबंधन समर्थित निवर्तमान रहे प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान व भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान के बीच मुकाबले के कयास लगाए जा रहे हैं। जबकि मेयर पद से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बड़ी बेटी (HAM समर्थित) सुनैना देवी भी चुनावी मैदान में थी। इसके कारण मेयर पद के लिए मुकाबला रोचक होने के साथ समर्थित पार्टियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। श्यामदेव व वीरेन्द्र के बीच जीत-हार का फासला काफी करीब होने का अनुमान लगाया जा रहा है।खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.