मुजफ्फरपुर शहर में अब अपराधी अपराध कर नहीं भाग सकेंगे। इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नल भी तोड़कर कोई बच नहीं पाएगा। दरअसल शहर में ट्रैफिक सिग्नल पर CCTV लगाया जा रहा है। इसका कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। आज एसएसपी जयंतकांत ने इसका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की बहुत बेहतर व्यवस्था है। शीघ्र ही इसकी शुरुआत भी हो जाएगी। बताया गया की शहर में करीब तीन सौ से अधिक जगहों पर सीसीटीवी लगाया जा रहा है। इसमें 27 हाईटेक कैमरा होगा, जिसे सिग्नल पर लगाया गया है। अगर कोई व्यक्ति तय स्पीड से अधिक गाड़ी चलाता है, या कोई सिगनल तोड़कर भाग रहा होगा। तो इस कैमरे की मदद से उसकी गाड़ी का पूरा डाटा निकल जायेगा और ई चालान फौरन कट जायेगा। एसएसपी ने आज इसका बारीकी से जायजा लिया। एक्सपर्ट से इसकी जानकारी भी ली। उन्होंने कहा की ट्रैफिक कंट्रोल के अलावा, सर्विलांस और क्विक रिस्पॉन्स टीम को भी यहां से कंट्रोल किया जाएगा।
24 घंटे मॉनिटरिंग की सुविधा
कंट्रोल रूम में 24 घंटे मनिट्रिंग की सुविधा रहेगी। यानी कोई अपराधी अपराध करके या कोई ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर नहीं भाग पाएगा। अगर किसी अपराधिक वारदात की घटना घटती है तो मॉनिटरिंग करने वाले स्टाफ तुरंत पुलिस को सूचना देगा। संबंधित जगह की पुलिस कारवाई करेगी।
फेस डिटेक्टर कैमरा लगेगा
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में फेस डिटेक्टर कैमरा भी लगाया जा रहा है। इसकी खासियत यह है की अगर कोई अपराधी अपराध कर भाग रहा है तो इस कैमरे में उसका चेहरा कैद हो जायेगा। फिर उसके चेहरे से मिलते जुलते जितने भी होंगे। सबका पूरा डाटा कंप्यूटर पर दिखने लगेगा। इसी आधार पर पुलिस आगे की कारवाई कर सकती है।



Leave a Reply