Breaking News

बिहार में ठंड से तीसरी मौ’त:पटना में बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन, गया में सबसे ठंडी रात; 7 डिग्री तक गिरा पारा

बिहार में ठंड से तीसरी मौत हुई है। सीवान और बेगूसराय के बाद समस्तीपुर में एक शख्स की मौत हो गई। वो देर रात इलेक्शन कार्य निपटाने के बाद घर लौटे थे। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन हॉस्पीटल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। पटना में बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन और गया में सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अनुसार, अभी ठंड और बढ़ेगी।

मौसम शुष्क होने के साथ ही हवाओं में नमी की जगह ठंड है। इस दौरान पछुआ हवाएं सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक 9 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।

इससे बिहार के सभी हिस्से में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जो सामान्य से तीन से सात डिग्री तक रहा। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मोतिहारी सहित 17 जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

गया, पूर्णिया, भागलपुर सहित 17 जिलों में रात का तापमान 9 डिग्री से कम रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक संजय कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार पर पड़ रहा है।

पहले अलग-अलग शहरों में ठंड की तस्वीरें देखिए…

समस्तीपुर में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा।

समस्तीपुर में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा।

भागलपुर में कोहरे के चलते सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा।

भागलपुर में कोहरे के चलते सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा।

जमुई में सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिला।

जमुई में सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिला।

कोहरे के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोहरे के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान मौसम शुष्क होने की वजह से बिहार के सभी जगहों पर हवा समान रुप से प्रवाहित हो रही है। इसके प्रभाव से पटना, गया सहित अन्य जिलों में कनकनी की स्थिति थी। 30 दिसंबर तक बिहार के सभी हिस्से में कनकनी की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने बच्चे, बीमार, बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह दी है।

ठंड से बिहार में तीसरी मौत
समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बाजार समिति के पास केनरा बैंक के फोरथ ग्रेड कर्मी वीरू रावत की गुरुवार सुबह ठंड लगने से मौत हो गई। वो देर रात इलेक्शन काम निपटाने के बाद घर लौटे थे। मृतक बेगूसराय जिले के लखमिनिया गांव के रहने वाले थे और शहर के बाजार समिति के पास किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि बैंक कर्मी नगर निकाय इलेक्शन ड्यूटी से देर रात लौटे थे। सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ट्रेनों पर असर

खराब मौसम और घने कोहरे के कारण बुधवार को 330 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। बुधवार को नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत 15 ट्रेनें लेट रही। जबकि तीन ट्रेनें कैंसिल रहीं। रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया उनमें मिराज, कोल्हापुर, सांगली, पठानकोट, वाराणसी और कई शहरों से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। 63 आंशिक रूप से रद्द की गईं।

विमानों पर असर

दिल्ली में कम से कम 100 उड़ानें बाधित हुई हैं। कोहरे के कारण अधिकांश फ्लाइट डाइवर्ट की गईं। दिल्ली हवाई अड्‌डे के अधिकारी ने बताया कि कई विमानों का मार्ग बदला गया है क्योंकि पायलट सीएटी-आईआईआई इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम में विमान उतारने के लिए प्रशिक्षित नहीं थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.