Breaking News

शादीशुदा गर्लफ्रेंड संग पकड़ाया, लोगों ने शादी करवाई:ग्रामीणों ने प्रेमी को बांधकर पीटा; प्रेमिका की मांग में भरवाया सिंदूर

छपरा में बुधवार की दोपहर एक घर में शादीशुदा ‎महिला के साथ एक युवक (धर्मेंद्र) पकड़ा गया। ‎इसके बाद घरवाले ने युवक को पकड़‎ कर धुनाई कर दी और अंततः उस महिला‎ से युवक की शादी ग्रामीणों की उपस्थिति में करा दी‎ गयी। खरमास में इस तरह‎ की शादी होने की बात सुन लोग अचंभित‎ दिखे। घटना परसा‎ थाना क्षेत्र के माड़र टोले चकसहबाज गांव‎ की है।

ग्रामीणों के अनुसार, परसा के मारर टोले‎ चकसहबाज निवासी अमरेश कुमार सिंह‎ की पत्नी पिंकी उर्फ पुनिता देवी की शादी‎ से पूर्व से प्रेम प्रसंग भेल्दी थाना क्षेत्र के‎ अरना निवासी कृष्णा राम का पुत्र धर्मेंद्र‎ कुमार राम से चल रहा था। महिला का तीन वर्ष पूर्व में विवाह संपन्न हुआ था। कुछ दिन ही बाद घर से फरार हो गई थी। काफी खोजबीन की गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी धर्मेंद्र पकड़ लिया था।

इसे‎ परिजनों ने पकड़ा और स्थानीय थाने में‎ पंचायत के बाद उसे पुनः ससुराल में रहने‎ की बातें कही गयी थी। लेकिन प्रेम प्रसंग में‎ मामला का खुलासा हुआ कि युवती ही‎ फोन कर उस युवक को अपने घर बुलाई‎ थी और युवक घर में पकड़ा गया। शादी‎ के बाद लोगों मे चर्चा का विषय बना‎ हुआ है।‎

परिजनों का कहना है कि पिछले तीन‎ साल पूर्व में भी उस युवक धर्मेंद्र के साथ‎ ससुराल से भाग निकली थी।

परिजनों का कहना है कि पिछले तीन‎ साल पूर्व में भी उस युवक धर्मेंद्र के साथ‎ ससुराल से भाग निकली थी।

ग्रामीणों का कहना है कि महिला का पति नौकरी के सिलसिले में घर के बाहर रहता है। महिला अपने बूढ़े सास ससुर के साथ गांव में रहती हैं। बुधबार के दोपहर में महिला ने फोन कर अपने प्रेमी को घर बुलाया था। इसके बाद घरवालों ने बंद कमरे के अंदर मिलते हुए पकड़े गए। प्रेमी की पिटाई करते हुए बंधक बना लिया गया। इसके बाद लोगो ने पकड़ महिला के मायके में सूचित करते हुए विवाह संपन्न करा दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.