Breaking News

भागलपुर स्टेशन पर कोरोना जांच को लेकर लापरवाही:जांच केंद्र पर बैनर-पोस्टर नहीं, बिना जांच कराए ही निकल रहे यात्री

बिहार में बढ़ते कोरोना को देखते हुए भागलपुर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच के लिए जांच केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन जांच केंद्र गेट पर नहीं बल्कि यात्रियों के बैठने वाले जगहों के बीच बना दिया गया है और न ही पोस्टर लगाए गए हैं। इससे यात्रियों को पता तक नहीं चल पाता है। कुछ लोग अपने से जांच जरूर करा रहे हैं। गया में कोरोना के केस सामने आए वहां से प्रति दिन गाड़ियां भागलपुर पहुंचती है लेकिन जांच की सही तरीके से व्यवस्था नहीं होने से संक्रमण का खतरा है।

स्टेशन पर दो गेट पर जांच एक के ही पास

स्टेशन पर दो मुख्य गेट हैं, लेकिन जांच एक के ही पास किया जा रहा ह । ऐसे में लोग बिना जांच कराए ही स्टेशन से बहार निकल जा रहे हैं। इस लापरवाही के वजह से कोरोना भागलपुर में भी दस्तक दे सकता है।

कोई व्यवस्था अभी नहीं हुई है शुरू

सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि सभी जगहों पर व्यवस्था की जा रही है। हमलोग स्टेशन पर जागरूक करने का भी प्रयास कर रहे हैं। बस स्टैंड पर भी जांच की व्यवस्था की जाएगी। मोबाइल वेन से भी जांच की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल भी पूरी तरह से तैयार है। ऑक्सीजन की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। जिले के अस्पताल के साथ साथ प्रखंड के अस्पतालों में भी बेड बना कर तैयार कर लिया गया है। पैनिक होने की जरूरत नहीं है । हमलोग लगातार मोनिटरिंग कर रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखा जा रहा है। देश से बाहर से लोग आ रहे हैं तो उनसे भी सम्पर्क किया जा रहा है। घबराने की बात नहीं है । हमारे पास पर्याप्त मात्रा में संसाधन है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.