Breaking News

मोतिहारी में PK ने CM नीतीश पर साधा निशाना:मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा पर कहा- हमारी यात्रा को देख जमीन पर उतरने को विवश हो गए

राजनीति रणनीति कार प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा पर निकले हैं। इस दौरान मेहसी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर जम कर निशाना साधा। इस दौरान नए साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शुरू होने वाले संभावित यात्रा पर तंज कसते हुए कहा की नीतीश कुमार अपने सभी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से करते हैं।

इस बार भी सुना जा रहा है कि वह अपने यात्रा की शुरुआत फिर वही से करने जा रहे हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे जन सुराज पदयात्रा पर चलने से बिहार के नेताओं पर एक दबाव बना है। नेताओं को कम से कम चुनावी मौसम के अलावा भी जमीन पर आने के लिए विवश होना पर रहा है। नीतीश कुमार पटना से बाहर हेलीकॉप्टर और गाड़ियों के माध्यम से यात्रा पर निकल रहे हैं। उनका यह कदम स्वागत योग्य है। मुझे विश्वास है कि पश्चिम चंपारण के ज्वलंत मुद्दे पर समीक्षा करके उसका समाधान करेंगे। पश्चिम चंपारण के नवलपुर से बेतिया जाने वाली रोड पर जा कर उसका हाल जान लेंगे, वहा की जनता पिछले 15 साल से विकास का बाट जोह रहा है।

तेजस्वी नौकरी वाले बयान पर लिया आरे हाथ

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा की अगर नौकरी देने का नियत होता तो एक झटके में BTET और CTET नौकरी दे दिए होते, न की उन्हे डाक बंगला चौराहे पर दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कराते। तेजस्वी के नियत में खोट है। अगर नौकरी 10 लाख युवकों को देना होता तो BTET-CTET पास किए शिक्षकों को नौकरी एक कलम से हीं दे दी होती। झूठे वादे करना लोगों को बरगलाना, भ्रम में रखना इनकी पुरानी आदत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.