Breaking News

मुजफ्फरपुर में एक बूथ बना मतदान एक्सप्रेस:बूथ पर बने ट्रेन के बोगी बना आकर्षण, दोपहर बाद बढ़ी मतदाताओं की भीड़

मुजफ्फरपुर में नगर निकाय का चुनाव शांति पूर्ण से चल रहा है। वही, दो जगह मॉडल बूथ भी बनाये गए है। इसके अलावा, शहर के सरैयागंज मे स्थित एक बूथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, सरैयागंज स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मे बने केंद्र को ट्रेन की बोगी के तरह सजाया गया है। दिवालो को रंग कर बोगी बनाई गई है।

बूथ के अंदर जाते ही वोटर काफी खुश नजर आ रहे है। लोगो का कहना है की ऐसा लग रहा है जैसे ट्रेन मे ही वोट गिराने आये है। वही, दूसरी ओर SDO पूर्वि भी मौके पर वोटिंग का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा की जिले मे वोटिंग शांतिपूर्ण हो रही है। बताते चले की सुबह सात बजे से शुरू ही वोटिंग शुरू हो चुका है। लेकिन, आज कड़ाके की ठंड ने मतदाताओं के उत्साह को भी ठंडा कर दिया था। हालांकि, दोपहर मे थोड़ी धूप निकलने पर वोटर्स भी बाहर निकल रहे है।

सीधे चुनाव से खुश हैं मतदाता

इस बार मेयर और डिप्टी मेयर के चयन को लेकर सीधे वोटिंग हो रही है। जबकि पहले वार्ड पार्षद मिलकर मेयर और डिप्टी मेयर का चयन करते थे। इसमें जमकर खरीद फरोख्त होता था। इसी को समाप्त करने के लिए इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है। भास्कर ने कुछ मतदाताओं से बात की। उन्होंने बताया की ये व्यवस्था बहुत अच्छी है। हमें शहर की सरकार चुनने का खुद अधिकार मिला है। शहर में विकास के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए वोट करने आएं हैं। किसी पार्टी या जात पात को ध्यान में नहीं रखा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.