Breaking News

मोतिहारी में सांसद राधामोहन सिंह ने किया मतदान:मतदाताओं से वोट डालने की भी अपील

नगर निकाय चुनाव 2022 के दूसरे चरण में हो रहे मोतिहारी नगर निगम का चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा है। वहीं, मतदान करने मठिया किरात के गुरुकुल स्कूल में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान आम जनों की तरह लाइन में लग कर अपना मतदान किया।

मतदाताओं से किया अपील

मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद राधामोहन सिंह ने कहा की मौसम काफी ठंडा है। इस लिए मतदाता मतदान केंद्र पर कम दिख रहे हैं। इस लिए मतदाता अपने घर से निकलकर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। सुबह से मतदान काफी धीमी थी, लेकिन दोपहर के बाद वोटिंग की गति बढ़ी है और लोग शांतिपूर्ण मतदान कर रहे हैं।बाकी बचे हुए मतदाता से आग्रह है कि वे अपने घरों से निकले और मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट दें।

46 वार्ड में हो रहा चुनाव

मोतिहारी नगर निगम के 46 वार्डों के वार्ड सदस्य के अलावा निगम के मेयर और उपमेयर के लिए मतदान हो रहा है।जिसके लिए 209 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। जहां 88,241 महिला और 1,00,249 पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

वहीं, अरेराज नगर पंचायत के 14 वार्डों के वार्ड सदस्य के अलावा मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद के लिए मतदान हो रहा है।अरेराज नगर पंचायत में हो रहे मतदान में 9,497 महिला और 10385 पुरुष मतदाता अपना वोट डालेंगे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.